Cloudsburst in Mandi: मंडी के शेहनू गौनी और खोलानाला गांव में बादल फटने से भारी तबाही, 51 लोगों का किया गया रेस्क्यू

Cloudsburst in Mandi: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण होने वाली तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है।

Update:2023-08-25 07:27 IST
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Cloudsburst in Mandi: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण होने वाली तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। राज्य में जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद में बीती रात दो जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई। मंडी जिले के शेहनू गौनी और खोलानाला गांव में बादल फट गया और मलबे में सैकड़ों लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही 14वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम पहुंच गईं। मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक 51 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

रेस्क्यू आपरेशन जारी

मंडी जनपद के डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि इन इलाकों में 23-24 अगस्त भीषण बारिश हो रही है। इसके बाद मंडी जनपद के ही शेहनू गौनी और खोलानाला गांव में बादल फट गया है। जिससे कई घर बाढ़ और लैंडस्लाइड की भेंट चढ़ गएं। उन्होने कहा कि ऐसे में जिला प्रसाशन लगातार काम कर रहा है। बता दें कि इस आफत की बारिश में प्रदेशभर में सैकड़ों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालयों से पूरी तरह से टूट गया है। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार इन लोगों के रेस्क्यू में जुटा हुआ है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

12 हजार करोड़ का नुकसान

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को दावा किया कि भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं के कारण राज्य को अब तक लगभग 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। गुरुवार शाम से पालमपुर में 137 मिमी, नाहन में 93 मिमी, शिमला में 79 मिमी, धर्मशाला में 70 मिमी और मंडी में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 25 अगस्त को राज्य में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। 30 अगस्त तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Tags:    

Similar News