कांग्रेस और राज ठाकरे की पार्टी MNS के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Update: 2017-11-01 09:58 GMT

मुंबई: उत्तर भारतीय फेरीवालों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की मुहिम बुधवार को कांग्रेस और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के बीच संघर्ष में बदल गई। एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा फेरीवालों की पिटाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी दौरान 25 से ज्यादा एमएनएस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में तनाव को देखते हुए बडी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दादर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने कांग्रेस लीडर संजय निरूपम पर तनाव भड़काने का आरोप लगाया है। इससे पहले एल्फिन्स्टन ब्रिज हादसे के बाद पिछले हफ्ते राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई और ठाणे में फेरीवालों की पिटाई कर दी थी और उनका सामान सड़कों पर फेंक दिया था।

Tags:    

Similar News