Delhi Congress: कांग्रेस ने दिल्ली में किया बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Delhi Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में गुरुवार (31 अगस्त) को बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने आज अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।

Update: 2023-08-31 06:13 GMT
Arvinder Singh Lovely (Social Media)

Delhi Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में गुरुवार (31 अगस्त) को बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने आज अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में पार्टी की कमान संभालेंगे।

कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको नई जिम्मेदारी की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली?

अरविंदर सिंह लवली का जन्म 11 दिसंबर 1968 को पंजाब के लुधियान में हुआ था। लवली की राजनीति कॉलेज से शुरू हुई थी। साल 1992 से 1996 तक लवली कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग एनएनसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने थे। लवली 1998 में पही बार दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2003 और 2008 तथा 2013 में भी विधायक रहे। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में अरविंद सिंह लवली मंत्री पद पर भी रह चुके हैं। वे साल 2013 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि लवली शिक्षा, शहरी विकास और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय संभाल चुके हैं।

बता दें कि कांग्रेस लगातार अपने संगठन में बदलाव कर रही है। इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में नए कांग्रेस अध्यक्ष को नियुक्त किया था पार्टी ने अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब दिल्ली में नए अध्यक्ष का चयन हो चुका है।

Tags:    

Similar News