कांग्रेस की हालत पतली: सभी आठों सीटों पर भाजपा आगे, मिल रही तगड़ी हार

भाजपा के इस जोरदार प्रदर्शन से गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि उपचुनाव तो सिर्फ एक ट्रेलर है। भाजपा आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में भी अपना दमदार प्रदर्शन दोहराएंगी।

Update: 2020-11-10 09:09 GMT
कांग्रेस की हालत पतली: सभी आठों सीटों पर भाजपा आगे, मिल रही तगड़ी हार (Photo by social media)

अहमदाबाद: गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की हालत पतली कर दी है। भाजपा प्रत्याशी इन सभी सीटों पर कांग्रेस से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:हिल उठेगा केदारनाथ: भयानक तबाही से कांप उठेगा देश, वैज्ञानिक भी हुए परेशान

भाजपा के इस जोरदार प्रदर्शन से गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि उपचुनाव तो सिर्फ एक ट्रेलर है। भाजपा आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में भी अपना दमदार प्रदर्शन दोहराएंगी। उन्होंने दो साल बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

परंपरागत सीट पर भी कांग्रेस को झटका

राज्य की अबडासा सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट माना जाता है मगर इस बार इस सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह आगे चल रहे हैं। हालांकि उनके आगे निकलने का कारण निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ को बताया जा रहा है। हनीफ ने कांग्रेस उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट पाकर सबको चौंका दिया है। हनीफ फिलहाल दूसरे पायदान पर चल रहे हैं।

इस सीट पर गुजरात के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने हनीफ को ही समर्थन दिया था। कांग्रेस की ओर से हनीफ के बैठ जाने की अफवाह भी फैलाई गई थी मगर सबकुछ बेकार साबित हुआ और इस सीट पर भी कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं मगर भाजपा ने इस बार इस सीट पर भी निर्णायक बढ़त बना ली है।

कांग्रेस को झटका, भाजपा में जश्न

गुजरात विधानसभा की सभी आठों सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त से कांग्रेस को करारा झटका लगा है। मतगणना के रुझानों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह उत्साह दिख रहा है और गांधीनगर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं। तमाम कार्यकर्ताओं ने तो ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाना शुरू भी कर दिया है।

सीएम रुपाणी ने बोला कांग्रेस पर हमला

भाजपा की मजबूत स्थिति से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी काफी खुश हैं और उन्होंने कहा है कि भाजपा ने उपचुनाव में अपनी ताकत दिखा दी है। सभी सीटों पर कांग्रेस की हार उसकी नाव में आखिरी कील साबित होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज में अफवाह फैलाकर चुनाव में फायदा उठाने की कोशिश करती है, लेकिन गुजरात की जनता ने साबित कर दिया है कि वह किसी भी अफवाह में फंसने वाली नहीं है।

गुजरात उपचुनावों पर थी सबकी नजर

गुजरात का विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए इसलिए ज्यादा प्रतिष्ठा पूर्ण माना जा रहा था क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है।

भाजपा के इन दो शीर्ष नेताओं के गुजरात से जुड़ा होने के कारण हर किसी की नजर इस बात पर थी कि उपचुनाव के दौरान गुजरात में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहता है।

नाकाम साबित हुई कांग्रेस की मुहिम

कांग्रेस की ओर से भी गुजरात के उपचुनाव में भाजपा को झटका देने की तैयारियां की गई थी मगर कांग्रेस अपनी मुहिम में नाकाम साबित होती दिख रही है।

ये भी पढ़ें:झारखण्ड उपचुनाव रिजल्ट: बेरमो सीट पर 10वें चरण के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी आगे

सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा ने सभी आठों सीटों पर निर्णायक बढ़त लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य में पार्टी की जड़ें काफी गहरी हैं और उसे अभी भी मतदाताओं का समर्थन हासिल है। भाजपा के जोरदार प्रदर्शन से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को भी ताकत मिली है और उन्होंने साबित किया है कि उन्हें राज्य की जनता का भरोसा हासिल है।

रिपोर्ट- अंशुमान तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News