Israel Hamas Conflict: कांग्रेस वोट बैंक की खातिर हमास के आतंकवादियों का कर रही है समर्थन: डॉ दिनेश शर्मा

Israel Hamas Conflict: डॉ. शर्मा ने कहा कि मोदी ने गरीबी को जाति मानकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। उनका कहना था कि भाजपा जैसी सोशल इंजीनियरिंग किसी दल में नही है।

Newstrack :  Network
Update: 2023-10-13 15:09 GMT

Israel Hamas Conflict (Pic:Social Media) 

Israel Hamas Conflict: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की खातिर हमास के उन आतंकवादियों का समर्थन कर रही है जिन्होंने इसरायल की बहू बेटियों, बच्चों पर हर तरह का अत्याचार किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक में आतंकवादियों द्वारा इजरायल पर किये गए हमले की निदा नही की गई। बल्कि यह कहा गया कि इजरायल को हमास पर आक्रमण नही करना चाहिए था। कांग्रेस बांटो और राज्य करो की नीति उसी प्रकार से अपना रही है जैसे अंग्रेजों ने जातिवाद का सहारा लेकर देश के लोगों को बांटने का रास्ता अपनाया था। उन्होंने वर्ण व्यवस्था को तार तार करते हुए उसे जाति व्यवस्था में बदल दिया था तथा आपसी सौहार्द्र को समाप्त करने के लिए जाति व्यवस्था को आगे बढ़ाया।

महिलाओं को सशक्त बना रही लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु प्रवास के दौरान हरदा विधानसभा में प्रबुद्धजनों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग सम्मेलनों में उन्होंने कहा कि एक ओर सीएम शिवराज सिंह महिलाओं को सशक्त करने के लिए लाड़ली बहना योजना चला रहे हैं। वही कांग्रेस जब शासन में कुछ समय के लिए आई थी तो मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग से विदेशी शराब कि दुकान खोलने की बात कर रही थी। वह हमारी संस्कृति को दूषित करना चाहती है।


भाजपा बिना जाति पूंछे दे रही गरीबों को योजनाओं का लाभ

डॉ. शर्मा ने कहा कि मोदी ने गरीबी को जाति मानकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। उनका कहना था कि भाजपा जैसी सोशल इंजीनियरिंग किसी दल में नही है। देश का प्रधानमंत्री ओबीसी का है। देश की राष्ट्रपति आदिवासी क्षेत्र से हैं यानी ऐसे समाज से हैं जो सदियों से उपेक्षित रहा है। उपराष्ट्रपति भी पिछड़ी जात के हैं। जब विरोधी दलों ने देखा कि भाजपा को सभी जातियों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि भाजपा ने जाति पूंछे बिना गरीब को मकान दिया, जाति पूंछे बिना गैस का सिलिन्डर दिया, मुफ्त अनाज दिया, मुफ्त शौचालय दिया, ₹6000 किसान सम्मान निधि तथा ₹5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा दी। मध्य प्रदेश में बहनों के लिए लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए से लेकर ₹3000 तक राशि देने की शुरुआत की यानी भाजपा ने गरीबी को ही जाति माना तो विपक्ष ने तरह तरह के हथकंडे अपनाने शुरू किये।


डॉ. शर्मा ने कहा कि आज अमेरिका जैसा देश मंहगी कीमत पर राशन बेंच रहा है। पाकिस्तान में एक एक किलो आटा के लिए मारामारी चल रही है। तो हिन्दुस्तान में गरीबों को गेहूं, चावल, तेल, चीनी आदि पिछले तीन साल से दिया जा रहा है। यानी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। महिलाओं को विवाह के लिए, गर्भवती महिला को उसके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए राशि दी जा रही है। भाजपा गरीब की हर आवश्यकता को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कहा करते थे जो अत्यन्त गरीब है और यदि उसे ऊपर उठाना है तो नीचेवाला थोड़ा ऊपर उठने के लिए हाथ बढ़ाए और जो अमीर है वह उसे उठाने को हांथ थोड़ा नीचे लाए तो उसे उठाया जा सकता है। मोदी ने गरीबों को ऊपर उठाने के लिए विभिन्न योजनाए चलाईं। इसके विपरीत कांग्रेस फूट डालों और राज करों का नुस्ख़ा अपनाती हैं। क्योंकि उसके दिग्गी राजा जैसे नेता कहते हैं कि गाय का मांस खाना अनुचित नही है। वे यह भी कहते हैं कि गाय उनकी माता नही है पर हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति को मानने वाला हर व्यक्ति गाय को मां मानता है।

सांसद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कमलनाथ को बजरंगबली याद आते हैं। आज जनता को बरगलाने के लिए रामनामी दुपट्टा डालकर कांग्रेसी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने जितनी अधिक कल्याणकारी योजनाए चलाई तथा प्रदेश सरकार ने जितनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई, उन्हें लेकर जनता के पास जाएं और उसे बताएं तथा इस बात का विचार न करें कि कौन कांग्रेसी है और कौन भाजपाई है। इसके विपरीत सभी के पास जाएं तथा बूथ स्तर से कार्यकर्ता काम करें।

डॉ. शर्मा ने कहा कि वे हर सभा में कहते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता डंडा है तथा नेतृत्व झंडा है। झंडा तभी तक लहराता रहेगा जब तक डंडा सीधा रहेगा यानी जितना महत्व झंडे का है उतना ही महत्व डंडे का है इसलिए कार्यकर्ता अपने को मोदी या शिवराज सिंह समझकर काम करें और भाजपा सरकार को बनवाएं क्योंकि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक प्रकार से यह रिहर्सल है।

सांसद शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार छोटी छोटी नदियां नर्मदा में मिलकर पवित्र बन जाती हैं। उसी प्रकार विभिन्न विचारधारा के लोग भाजपा से जुड़ते है तो उनका प्रभाव बढ़ जाता है। उन्हें अपनी विचारधारा में मिलना चाहिए। उनका कहना था कि 17 नवंबर की तारीख का चुनाव एक महायज्ञ है। इस महायज्ञ में एक उंगली से बटन दबाकर कांग्रेस जैसी नकारात्मक विचारधाराओं को ’ ओम नमो नमाय कांग्रेसी विचारधारा स्वाहा ’’ करना है। इस चुनाव को चुनौती मानकर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनवाकर कांग्रेसियों की जमानत जब्त कराना है। उनका कहना था कि भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाने में समर्थ है। वे तो केवल उन्हें उनके बल का स्मरण कराने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए चुनावी सम्मेलन में हर हर मोदी हर घर मोदी का नारा लगवाते हुए कहा कि उन्हें इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए शिव का राज स्थापित करना है क्योंकि जनता के कल्याण का एकमात्र यही रास्ता है।

उन्होने कहा कि पिछले चुनाव में इस क्षेत्र ने भाजपा को बढ़त दिलाई थी जिसे इस बार और बढाना है। यह कैसे बढ़ेगा यह भाजपा कार्यकर्ता जानता है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता को उसका बल जगाने के लिए यहा पर आए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु प्रवास के दौरान हरदा विधानसभा के खिरकिया एवं हंडिया मंडल अंतर्गत अलग-अलग शक्ति केंद्र सम्मेलनों को संबोधित करने के बाद खिरकिया नगर पंचायत की अध्यक्षा, श्रीमती इंद्रजीत खनूजा जी के आवास पर कार्यकर्ताओं,प्रबुद्धजनों एवं व्यवसायिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

इस अवसर पर हरदा जिला इकाई के उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, महामंत्री देवी सिंह शाद, मंडल अध्यक्ष संतोष कलम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत खनूजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र खनूजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम चंद, राजपूत समाज के अध्यक्ष शिव नारायण साध, मंडल उपाध्यक्ष संजय यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मेहता एवं सुनील जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News