प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीतय, यूपी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लगा बड़ा झटका, ये था उनका प्लान

Priyanka Gandhi:भदोही ज्ञानपुर रोड के पास मुंसी लाटपुर गांव में स्थिति खेत में राहुल गांधी के रुकने की अनुमति मिली है। खेत में टेंट आदि लगाने का काम चल रहा है। भदोही में वाराणसी की तरफ से कांधिया फटक से प्रवेश होगा।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-16 11:04 GMT

Priyanka Gandhi (सोशल मीडिया) 

Priyanka Gandhi: यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को प्रवेश करने से पहले बड़ा झटका मिला है। अब इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं होंगी। प्रियंका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इस जवह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दी है। सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्र शुक्रवार को देश से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में प्रियंका गांधी को शामिल होना था, लेकिन लगता है कि अब प्रियंका गांधी इस यात्रा में नहीं जोड़ सकेंगे।

बड़े चाव से यात्रा का कर रही थी इंतजार

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार एक्स पर अपनी तबीयत खराब होने पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

लाटपुर गांव के खेतों में राहुल का रात्रि विश्राम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में शुक्रवार को देर शाम को प्रवेश करने वाली है। यह यात्रा चंदौली सीमा से प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी 17 और 18 फरवरी को भदोही में रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के लिए पहले ज्ञानपुर के विभूति नारायण इंटर कॉलेज के लिए अनुमति मांगी गई थी। मगर दोनों दिन कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण, वहां अनुमित प्रशासन ने नहीं है। इसके बाद राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के लिए खेत में टेंट में होगा।

15 राज्यों से गुजर रही राहुल की यह यात्रा

भदोही ज्ञानपुर रोड के पास मुंसी लाटपुर गांव में स्थिति खेत में राहुल गांधी के रुकने की अनुमति मिली है। खेत में टेंट आदि लगाने का काम चल रहा है। भदोही में वाराणसी की तरफ से कांधिया फटक से प्रवेश होगा। राजपुरा चौराहे पर जनता को संबोधित करते हुए वो मुंशी लाटपुर में रात बिताएंगे। अगले दिन गोपीगंज होते हुए प्रयागराज रवाना होंगे। पूर्व से लेकर पश्चिम तक मणिपुर-मुंबई यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसका उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए "न्याय" का संदेश का प्रचार करना है। इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा।

Tags:    

Similar News