प्रियंका का नया आशियाना: अब छोड़ रही सरकारी बंगला, यहां करेंगी शिफ्ट

 इस महीने के अंत तक या उससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  35, लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला खाली कर गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले अपने घर मे शिफ्ट होंगी। कांग्रेस महासचिव से जुड़ें सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम में प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों के लिए ही रहेंगी।

Update: 2020-07-22 06:10 GMT

नई दिल्ली: इस महीने के अंत तक या उससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 35, लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला खाली कर गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले अपने घर मे शिफ्ट होंगी। कांग्रेस महासचिव से जुड़ें सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम में प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों के लिए ही रहेंगी।

यह पढ़ें….37 साल पहले भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुई थी ये घटना, इस क्रिकेटर ने खोला राज

यहां रह सकती है...

प्रियंका के स्थाई तौर पर नई दिल्ली में ही रहेंगी। यहां के कुछ इलाके में दो-तीन जगहों पर उन्होंने किराए का घर देखा है जिसको लेकर आने वाले दिनों में अंतिम मुहर लगेगी। इन्हीं में से एक घर जिसको लेकर ज्यादा संभावना है सुजान सिंह पार्क के पास है जहां मरम्मत आदि का काम चल रहा है।

खबरों के मुताबिक कि गुरुग्राम वाले घर में ज्यादातर समान शिफ्ट किया जा चुका है और वहां सुरक्षा जांच की कार्यवाही भी हो चुकी है। प्रियंका गांधी को जेड+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। महत्वपूर्ण यह है कि दिल्ली में राजनीतिक बैठकों के लिए अब प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास का इस्तेमाल करेंगी।

यह पढ़ें….राजस्थान में हाई बोल्टेज ड्रामा: स्पीकर बोले- हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जाऊंगा SC

 

एक महीने में सरकारी घर खाली करने की नोटिस

1997 में प्रियंका गांधी को नई दिल्ली के लोधी एस्टेट का 35 नम्बर सरकारी बंगला मिला हुआ था । इससे खाली करने का पिछले माह नोटिस दी गई थी। पिछले साल एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ है। एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था।

विधानसभा चुनाव 2022 में यूपी में रहेंगी

पहले खबर थी कि प्रियंका गांधी लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर 'कौल निवास' में रहेंगी। लेकिन अब यह घर सिर्फ कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका का निवास स्थान है, लेकिन तब जब वह लखनऊ के दौरे पर होंगी। इसे प्रियंका का राजनीतिक बेस कैम्प भी कह सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के समय प्रियंका गांधी ज्यादा समय यही रहेंगी।

 

प्रियंका गांधी ने नहीं दी प्रतिक्रिया

बता दें कि पिछले महीने केंद्र सरकार की तरफ से बंगला खाली करने का नोटिस प्रियंका गांधी को दिया गया था लेकिन इस पर प्रियंका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं केंद्र सरकार पर हमला करते हुए इसे बदले की राजनीति करार दिया था। करीबी सूत्रों ने बताया कि पिछले 23 सालों में 35 लोधी एस्टेट के अंदर जो सजावट थी उसे वैसे ही रहने दिया जाएगा। बंगला खाली करने से पहले सफेदी तक करवा दी जाएगी ताकि पेंटिंग आदि हटने के बाद दीवार खराब ना दिखे। प्रियंका गांधी समय समय पर जन सरोकार के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला कर रही है। और कोरोना के समय पार्टी के तरफ हर संभव मदद लोगों की देने की बात कर रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News