Congress MLA Assaults BJP Leader: कांग्रेस की महिला विधायक और भाजपा नेता के बीच हुई मारपीट, कॉलर खींचा और फाड़ दी शर्ट
Congress MLA Assaults BJP Leader: राजस्थान में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच मारपीट हो गयी ये पूरा विवाद अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास पट्टिका लगाने को लेकर हुआ।;
Congress MLA Assaults BJP Leader (Image Credit-Social Media)
Congress MLA Assaults BJP Leader: आज जहाँ पूरे देश में डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनाई गयी वहीँ राजस्थान में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। ये पूरा विवाद अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास पट्टिका लगाने को लेकर हो गया। दरअसल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच पहले कहा-सुनी हुई उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और बात हाथापाई तक बढ़ गयी।
राजस्थान में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच हुई मारपीट
आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता हनुमान दीक्षित के साथ कथित तौर पर मारपीट करी इसके बाद उन्होंने उनका कॉलर खींचा और शर्ट भी फाड़ दी। हाथापाई के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि क्या बीजेपी से होने का मतलब यह है कि आप गुंडागर्दी का सहारा लेंगे?
आपको बता दें कि बौंली में डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण 2 साल पहले किया गया था। वहीं अब यहां लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एक यातायात चौराहा बनाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट का शीलाविन्यास बामनवास विधायक इंदिरा मीना ने किया था। उस समय की पट्टिका पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस विधायक का नाम भी लिखा गया था।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार रात को कांग्रेस की ये पट्टिका हटा दी गई। इसकी वजह से इंदिरा मीना और नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जोशी के नाम की दूसरी पट्टिका लगाई जानी थी। इस पर भाजपा के बौंली के मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित और स्थानीय प्रधान कृष्ण पोसवाल ने आपत्ति जताई और इसे हटवा दिया।
वही पट्टिका हटाने की सूचना जैसे ही विधायक इंदिरा मीना को मिली वह आधी रात को वहां पहुंच गईं और नई पट्टिका को हटाते देख मीना की हनुमान दीक्षित से बहस हो गई। धीरे-धीरे यह बहस काफी ज्यादा बढ़ गई इसके बाद हनुमान दीक्षित अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो मीना उनकी गाड़ी के फुट्रेस पर चढ़ गई और उन्होंने बहस शुरू कर दी। इसके बाद हाथापाई हो गई यह पूरा हंगामा लगातार 2 घंटे तक चलता रहा। इसके बाद विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) चंद्र प्रकाश वर्मा, एसपी नीलकमल और एसएचओ राधा रमन गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के दखल के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया फिलहाल दोनों पट्टिकाओं को सुरक्षित रखवा दिया गया है।