बहुत दुखी हैं सोनिया, नहीं मनाएंगी इस साल अपना जन्मदिन, जानिए क्या हुआ?

सोनिया गांधी ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, इसकी वजह देश भर मे बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार बताया जा रहा है।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

Update: 2019-12-08 15:01 GMT

नई दिल्ली : सोनिया गांधी ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, इसकी वजह देश भर मे बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार बताया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

सोमवार को गांधी 73 साल की हो जाएंग। देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष बहुत दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी सोमवार यानि 9 दिसंबर को 73 साल की हो जाएंगी। सोनिया गांधी का जन्म साल 1946 में हुआ था। सोनिया गांधी का जन्म वैनेतो, इटली के क्षेत्र में विसेन्ज़ा से 20 कि०मी० दूर स्थित एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था।

यह पढ़ें... कल लोकसभा में पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, यहां हो रहा विरोध

सोनिया गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। हाल के दिनों में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के मामले में काफी इजाफा देखा गया है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं। जिनसे पूरा देश दहल उठा।

अपराधों के लेकर देश की जनता में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है, तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करने और फिर हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिनका बाद में एनकाउंटर कर दिया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है।

यह पढ़ें... अमित शाह का बड़ा बयान, न्याय में होगा बदलाव, मिलेगा तुरंत इंसाफ

महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे इस तरह के बलात्कार , हत्या व छेड़खानी के वारदात होते रहते है। इसका समाधान नहीं निकल रहा है।लोगों में रोष है, राजनेता भी शब्दहीन हो गया है। ऐसे में सब अपने तरीके से इन घटनाओं के विरोध में रोष जाहिर कर रहे है।

Tags:    

Similar News