अंतरिक्ष में दो बड़े ग्रहों का मिलाप, सोशल मीडिया पर तस्वीरों का उमड़ा सैलाब

सोमवार 21 दिसंबर का दिन कोई आम दिन नहीं है। आज सौरमंडल के दो बड़े ग्रह अंतरिक्ष में एक दूसरे के बेहद करीब आए। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह दिन बेहद खास रहा।

Update:2020-12-21 19:48 IST
दो बड़े ग्रहों का अंतरिक्ष में मिलाप , सोशल मीडिया पर तस्वीरों का उमड़ा सैलाब

सोमवार 21 दिसंबर का दिन कोई आम दिन नहीं है। आज सौरमंडल के दो बड़े ग्रह अंतरिक्ष में एक दूसरे के बेहद करीब आएंगे। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह दिन बेहद खास है। शनि और बृहस्पति को देखने के लिए सभी ने अपने खिड़की से कैमरा और टेलीस्कोप निकाल इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया।

367 सालों बाद हुआ ऐसा

सौरमंडल के दो सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि 367 सालों बाद सोमवार को एक दूसरे के इतने करीब आए। इससे पहले ये नज़ारा 1623 में बना था। लोगों ने इस अद्भुत नज़ारें को कैद कर धड़ाधड इंटरनेट पर पोस्ट कर तस्वीरों का सैलाब ला दिया। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक जहा देखो वही सौरमंडल के दो बड़े ग्रहों की मिलीं की तस्वीर छाई हुई है। बता दें कि 21 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है।





ये भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे का बड़ा तोहफा, मिलेगा 5 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

नासा ने भी किया ट्वीट

नासा ने भी इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- अंतरिक्ष पर नजर रखने वालों, ये मौका जिंदगी में सिर्फ एक बार मिलेगा। बृहस्पति और शनि का ग्रहीय नृत्य 21 दिसंबर को एक दुर्लभ मिलन के रूप में नजर आएगा। सूर्यास्त के ठीक बाद। साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट का लिंक भी शेयर किया जिसमें दोनों ग्रहों के मिलन को लेकर कई सारी दिलचस्प जानकारियां शेयर की गई हैं।



नासा ने कहा- इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए सूर्यास्त के बाद फील्ड या पार्क सही रहेगा। बृहस्पति आकाश में क्षितिज की ओर चमकता हुआ दिखेगा और इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। शनि की चमक थोड़ी हल्की होगी और 21 दिसंबर तक ये बृहस्पति के थोड़ा ऊपर दिखेगा।"

ये भी पढ़ें: कोरोना का नया स्ट्रेन: अलर्ट हुई ये राज्य सरकार, कई शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

Tags:    

Similar News