केंद्र सरकार का फैसला: इसकी ब्रिकी को दी मंजूरी, बस गाइडलाइंस का करें पालन

मछली खाने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से मछलियां पकड़ने या समुद्री जलीय उद्योग को लॉकडॉउन से छूट दे दी गई है।

Update: 2020-04-11 10:19 GMT
केंद्र सरकार का फैसला: इसकी ब्रिकी को दी मंजूरी, बस गाइडलाइंस का करें पालन

नई दिल्ली: चीन से फैले कोरोना वायरस की चपेट में अब तक पुरी दुनिया आ चुकी है। वहीं भारत में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का एलान किया था। लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कुछ छूट दी हैं।

इन कामों में केंद्र सरकार ने दी छूट

मछली खाने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से मछलियां पकड़ने या समुद्री जलीय उद्योग को लॉकडॉउन से छूट दे दी गई है। एक परिपत्र जारी कर बताया गया है कि मछली पकड़ने (समुद्री), जलीय कृषि उद्योग के संचालन में छूट दी गई है। इसमें फीडिंग और रख-रखाव की भी छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: आत्महत्या की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव, फिर हुआ कुछ ऐसा

इसके अलावा गृह मंत्रालय ने फसलों की कटाई, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, सेल्स और मार्केटिंग और फीड प्लांट्स के लिए भी छूट दी है। इसके अलावा उसकी बिक्री तक को केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन से छूट दी गई गई है।

इसके साथ ही मछली का बीज तैयार करने अलावा उसे मछली कारोबार से जुड़े श्रमिकों तक उपलब्ध कराने की गतिविधियों को भी छूट दी गई है। इसके लिए मोदी सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: ऐसा दमदार मुख्यमंत्री: बिना किसी दबाव में आए लिए ताबड़तोड़ फैसले, न मानी हार

इन गाडलाइंस का करें सख्ती से पालन

हालांकि इस दौरान लॉकडाउन के अन्य नियमों का कड़ाई के साथ पालन करना होगा। लोगों से कहा गया है कि काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, हाइजीन प्रैक्टिस और लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। अगर नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

मरीजों का आंकड़ा़

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7440 से ज्यादा हो गई है। 239 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 183 नए केस आने के बाद कुल आंकड़ा 900 के पार चला गया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन बढ़ने के आसार, अधिकांश राज्यों ने किया समर्थन, पीएम जल्द करेंगे एलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News