कोरोना वायरस ने बढ़ाई चिंता: देश के इन शहरों में लगा कर्फ्यू, पढ़ लें ये जरूरी नियम

गुजरात के 3 शहरों सूरत, वडोदरा और राजकोट में शनिवार यानी 21 नवंबर से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। अहमदाबाद में पहले ही फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Update: 2020-11-20 18:53 GMT
गुजरात के 3 शहरों सूरत, वडोदरा और राजकोट में शनिवार यानी 21 नवंबर से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने दुनियाभर में एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के कारण हालत बेहद खराब हो चुके हैं। दुनिया के कई देशों ने एक बार फिर लाॅकडाउन लगा दिया है। भारत में भी दिल्ली समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना ने विकराल रूप ले लिया है। यहां हाल के दिनों प्रतिदिन 6 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में एक बार फिर मामले बढ़ रहे हैं। इसके देखते हुए प्रदेश की सरकारों ने अभी सतर्कता बरतना शुरू दिया है। कोरोना से नपिटने के लिए राज्यों सरकारों ने पाबंदिया भी लगानी शुरू कर दी हैं। इसके बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या एक बार फिर देश लाॅकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि राज्यों ने लाॅकडाउन लगाने से इंकार किया है।

राजधानी दिल्ली में भी कई बाजारों को बंद किया जा सकता है। इसके साथ कई राज्यों के शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। तो वहीं राजस्थान में सरकार ने 21 नवंबर से सभी जिलों धारा 144 लगाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें...गोवा के बीचों पर खतरनाक मछली, इतने लोगों को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

अब इस बीच गुजरात के 3 शहरों सूरत, वडोदरा और राजकोट में शनिवार यानी 21 नवंबर से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। अहमदाबाद में पहले ही फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 20 नवंबर से 23 नवंबर तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा।

ये भी पढ़ें...सरकार के खिलाफ किसानों में गुस्सा, सुलग रही आंदोलन की चिंगारी

मध्य प्रदेश के इन जिलों में नाइट कर्फ्यू

शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में अधिक हैं। इसलिए इन जिलों में 21 नवम्बर से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से प्रात: 6 बजे कर्फ्यू लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इमरजेंसी के हालात में ही आम नागरिक को इन दौरान आने जाने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें...लव जिहाद पर छिड़ी जंग: गहलोत का BJP पर हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से शिवराज सरकार ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में रात 10 से 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही राज्य में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News