Coronavirus: ताजमहल, लाल किला समेत देश के तमाम पर्यटन स्थल बंद

Update: 2020-03-17 11:24 GMT

नई दिल्ली: चीन के भयावह कोरोना वायरस ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। तेजी से लोग इस भयावह बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। देश में भी संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। वहीं आज मुंबई में एक और मौत के बाद देश में अब तक मौत का आंकड़ा 3 हो गया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने ताजमहल, लालकिला समेत अन्य स्मारकों को बंद करने का फैसला किया है। वहीं कुशीनगर के भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्तूप समेत अन्य स्थलों को भी 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से हत्या, ससुराल वाले फरार

पर्यटन मंत्री ने जानकारी-

इस बात की जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत के सभी एएसआई संरक्षित स्मारक और केन्द्रीय संग्रहालय 31 मार्च तक के लिये बंद किये जाएंगे। इससे पहले भी सरकार कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की एडवायजरी जारी कर चुकी है।

कुशीनगर से मायुश लौट रहे पर्यटक-

कुशीनगर के यह स्थल भी एएसआई के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में अब कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक भगवान बुद्ध के दर्शन नहीं कर पायेगा। मंदिर के मुख्य गेट पर इस बंदी का आदेश डीजी और एडीजी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के हवाले से चस्पा कर दिया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद पर्यटक मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। इतिहासकारों का मानना है की 483 ईसा पूर्व भगवान् बुद्ध यहाँ कुशीनगर आए और महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे। इसीलिए बौद्ध धर्म में कुशीनगर का विशेष महत्व है। कुशीनगर में भगवान् बुद्ध के 4 प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं तथा इसके अलावा 13 बौद्ध मंदिर है।

ये भी पढ़ें: शाहरुख के गाने पर बना ‘कोरोना सॉन्ग’, इस शख्स की वजह से वायरल हो रहा वीडियो

ताजमहल समेत कई स्मारक हुए बंद-

बता दें कि ताज महल, लाल किला और कुतुब मीनार समेत देश की सभी ऐतिहासिक धरोहरों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में कई मंदिर भी बंद हैं। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शहरों में मॉल, सिनेमाघर और स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

भारतीय सेना ने आयोजित किया जागरूकता अभियान-

भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राजौरी और पुंछ जिलों के गांव केरी, दरहल, कुलली गलुठी और बिसाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया। चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में बताया।

देश के 15 राज्यों में फैला वायरस-

बता दें कि देश के 15 राज्यों में कोरोना वायरस फैल चुका है। इसके अब तक कुल 128 मामले सामने आए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली 7, हरियाणा 15, कर्नाटक 8, केरल 24, महाराष्ट्र 39, ओडिशा 1, पंजाब1, राजस्था 4, तमिलनाडू 1, तेलंगाना 4, जम्मू-कश्मीर 3, लद्दाख के 4, उत्तर प्रदेश 13, उत्तराखंड से एक मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से बचने के लिए ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल, छू भी नहीं पाएगा आपको वायरस

Tags:    

Similar News