पड़ोसी की लड़की को देखकर गाते थे अश्लील गाने, अब मिलेगी सजा

मामला दिल्ली के चांदनी चौक का है, जहां पर दो व्यक्तियों को पड़ोसी की लड़की को देख अश्लील गाना गाने और व्यंग्यपूर्ण बातें बोलने के लिए दोषी करार दिया गया है।

Update: 2023-07-17 11:19 GMT
पड़ोसी की लड़की को देखकर गाते थे अश्लील गाने, अब मिलेगी सजा

नई दिल्ली: मामला दिल्ली के चांदनी चौक का है, जहां पर दो व्यक्तियों को पड़ोसी की लड़की को देख अश्लील गाना गाने और व्यंग्यपूर्ण बातें बोलने के लिए दोषी करार दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शख्स गणेश और कृष्ण कुमार न सिर्फ पड़ोसी की लड़की को देखकर अश्लील गाने गाते हैं बल्कि जान से मारने की धमकी भी देते हैं। मामले में कोर्ट आरोपियों को जेल भी भेज सकती है।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मां और बेटी ने अपने-अपने बयान दर्ज कराए हैं। जिसके बाद तीस हजारी कोर्ट ने दोनों व्यक्तियों को लड़की को तंग करने के मामले में आरोपी पाया है।

यह भी पढ़ें: दिवाली-छठ पूजा पर ट्रेन का कंफर्म टिकट, Festive Special Train की धूम

हालांकि इस मामले में दोनों व्यक्तियों का कहना है कि कई बार लड़की और उसकी मां उनके घऱ के सामने कूड़ा फेंक देती हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोप उनको परेशान करने के लिए लगाए गए हैं ताकि वो लोग अपना घर बेचकर चले जाएं।

वहीं कोर्ट ने दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद गणेश और कृष्ण कुमार को दोषी पाया है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान ही पर्याप्त सबूत हैं। लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। आरोपियों के सजा का ऐलान कोर्ट अगले महीने करेगी।

यह भी पढ़ें: Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब मुफ्त में रिपेयर होंगे ये iPhones

Tags:    

Similar News