Survey on MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में शिव 'राज' या कमलनाथ की सरकार? C-Voter सर्वे से चौंक जाएंगे आप

Survey on MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा के 230 सीटों के लिए साल के अंत में चुनाव होंगे। राज्य की जनता किसके सिर जीत का सेहरा सजाएगी, इसी को लेकर एक सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Update: 2023-06-27 14:50 GMT
शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ (Social Media)

Survey on MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। समय बहुत कम बचा है। ऐसे में राज्य की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अभी से जीत को लेकर अपने दावे पेश कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) हों या पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) दोनों ही इस बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

इस बीच जनता क्या सोचती है? आम नागरिकों की क्या राय है? इसे जानने-समझने के लिए ABP न्यूज़ ने सी-वोटर सर्वे (C-Voter Survey) करवाया। सर्वे की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, सर्वे के जरिए ये पता करने की कोशिश की गई है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी है। किसे कितनी सीटें मिल रही हैं? साथ ही, बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के वोट शेयर क्या हैं?

क्या है जनता का मूड?

खबरिया चैनल इसे मध्य प्रदेश का पहला ओपिनियन पोल (MP Opinion Poll) बता रही है। सर्वे के दौरान प्रदेश के करीब 17,000 से अधिक लोगों से सवाल पूछे गए। प्रदेश में इस बार बीजेपी या कांग्रेस में से किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? इस पर जनता का जवाब चौंकाने वाला रहा। तो चलिए जानते हैं सर्वे में शामिल लोगों ने अलग-अलग सवालों के क्या जवाब दिए?

...तो AAP बिगड़ेगी बीजेपी-कांग्रेस का 'खेल'

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) में महज 5 महीने का समय शेष है। इस बार बीजेपी, कांग्रेस को टक्कर देने आम आदमी पार्टी (AAP) भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने जा रही है। AAP के इस कदम से बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही नुकसान होगा। ABP-C Voter Survey के अनुसार, 42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आम आदमी पार्टी इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है। वहीं, 39 फीसद लोगों को ऐसा नहीं लगता।

किस पार्टी को कितना वोट शेयर?

सर्वे में सबसे अहम सवाल वोट शेयर को लेकर रहा। क्योंकि, लोकतंत्र में 'जिसकी जितनी संख्या भारी...' वाला हिसाब रहता है। इसका जवाब राजनीतिक पंडितों को चौंका सकता है। सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही मध्य प्रदेश में वोट शेयर 44-44 प्रतिशत वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है। जबकि, बीएसपी को 2 फीसदी और अन्य को 10 प्रतिशत दिखाया गया है।

सिंधिया BJP में, तो चंबल में कांग्रेस को कितना नुकसान?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बीजेपी में जाने के बाद 2023 में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। सवाल ये है कि 'सिंधिया फैक्टर' कितना काम करेगा? कांग्रेस को कितना नुकसान होगा? याद दिला दें, वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 26 सीटें मिली थीं। सर्वे के मुताबिक, इस बार चंबल में सिंधिया के जाने से कांग्रेस को कोई विशेष नुकसान होता नजर नहीं आ रहा। इस क्षेत्र में 46 फीसद वोट के साथ इस बार भी कांग्रेस आगे रह सकती है।
बघेलखंड में किसका दबदबा?

सर्वे में जानने की कोशिश की गई कि, मध्य प्रदेश के सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले बघेलखंड (Baghelkhand) में किसे लाभ या किसका नुकसान होने के आसार हैं। बता दें, साल 2018 विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को करारा झटका लगा था। जबकि, इस बार सर्वे में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलती नजर आ रही है। 56 सीटों वाले बघेलखंड में कांग्रेस 44 फीसदी वोट शेयर के साथ बीजेपी से बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं है उसे 40 फीसद वोट शेयर है।

बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटों के आसार?

इसी तरह, जब ये जानने का प्रयास किया गया कि कुल सीट 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में किस पार्टी का दबदबा रहेगा या कहें कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है, तो नतीजा टक्कर का रहा। ABP-C Voter Survey में जहां बीजेपी 106-118 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है वहीं, कांग्रेस 108 से 120 सीट तक पहुंच सकती है। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी विधानसभा की 4 सीटें हासिल कर सकती है, तो अन्य 0 से 4 सीट तक बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News