धमाके में उड़ी नाव: समुद्र में हुआ जोरदार विस्फोट, मछली पकड़ने जा रहे थे मछुआरे

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ICG ने 11 मछुआरों को बचाया, न्यू मंगलुरु से 140 समुद्री मील दूर पश्चिम में, मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नाव पर सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई।

Update: 2021-01-11 12:46 GMT
धमाके में उड़ी नाव: समुद्र में हुआ जोरदार विस्फोट, मछली पकड़ने जा रहे थे मछुआरे

मंगलुरु: मामला मंगलुरु के तटीय क्षेत्र का है, जहां मछली पकड़ने वाली एक नाव में सिलेंडर विस्फोट (Cylinder blast) से भीषण आग लग गई। राहत की बात यह कि भारतीय तटरक्षक की मदद से नाव में फंसे लोगों को बचा लिया गया है।

ICG ने 11 मछुआरों को बचाया

आपको बता दें कि बीते रविवार को तमिलनाडु से आई एक नाव पर रखा एक सिलेंडर अचानक ही फट गया। यह विस्फोट न्यू मंगलोर बंदरगाह से करीब 140 समुद्री मील दूर हुआ था। वहीं मौके पर गश्त कर रहे तटरक्षक के दो पोत पहुंचे और नाव में फंसे 11 मछुआरों की जान की जान बचाए गए। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ICG ने 11 मछुआरों को बचाया, न्यू मंगलुरु से 140 समुद्री मील दूर पश्चिम में, मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नाव पर सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई।

यह भी पढ़ें: असम में बोले नड्डा-बोडो संकट 50 दशकों से लटका हुआ था, मोदी सरकार ने हल किया

एक मछुआरा 36 फीसदी तक जला

मिली जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को लापता नाव का पता लगाने के लिए समुद्री सीमा पर गश्त कर रहे एक डोर्नियर विमान को भी भेजा गया। गश्त कर रहे अधिकारियों ने नाव में फंसे मछुआरों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए उनकी जान बचाई। मौके पर पहुंचे ICG सचेत और सुजीत ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मछुआरों को बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। वहीं ICG की टीम ने शाम तक मछुआरों को न्यू मंगलोर बंदरगाह तक लाकर छोड़ा। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में एक मछुआरा 36 फीसदी तक जल गया है। एक मछुआरे को स्थानीय सरकारी वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही अन्य सभी मछुआरे सुरक्षित रहने की खबर सामने आई हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News