बढ़ा टकराव: टाटा ग्रुप की कंपनियों से इस्तीफा देने को तैयार नहीं साइरस मिस्त्री

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री और टाटा समूह के बीच टकराव की स्थिति बढ़ती जा रही है। साइरस मिस्त्री अब इस बात पर अड़ गए हैं कि वह समूह की टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टीसीएस जैसी अहम कंपनियों के चेयरमैन पास से इस्तीफ़ा नहीं देंगे। इस वजह से टाटा समूह की कंपनियों के अफसरों के बीच भ्रम की स्थिति है क्योंकि उन्हें दो-दो बॉस के मातहत काम करना पड़ रहा है। उनके दूसरे बॉस समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा हैं।

Update: 2016-11-03 22:16 GMT

मुंबई: टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री और टाटा समूह के बीच टकराव की स्थिति बढ़ती जा रही है। साइरस मिस्त्री अब इस बात पर अड़ गए हैं कि वह समूह की टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टीसीएस जैसी अहम कंपनियों के चेयरमैन पास से इस्तीफ़ा नहीं देंगे। इस वजह से टाटा समूह की कंपनियों के अफसरों के बीच भ्रम की स्थिति है क्योंकि उन्हें दो-दो बॉस के मातहत काम करना पड़ रहा है। उनके दूसरे बॉस समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइरस मिस्त्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे टाटा ग्रुप में अपने सभी पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। इन कंपनियों का चेयरमैन पद छोड़ने का उनका कोई मन नहीं है।

यह भी पढ़ें ... मिस्त्री को हटाकर रतन टाटा ने फिर संभाली कंपनी की कमान, HC जाएंगे साइरस

गौरतलब है कि कि मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पोस्ट से 24 अक्टूबर को अचानक हटा दिया गया था। इसके बाद टाटा ग्रुप यह उम्मीद कर रहा था कि मिस्त्री टाटा ग्रुप की कारोबारी कंपनियों से भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। वहीँ टाटा ग्रुप के सबसे बड़े स्टेक होल्डर शापूरजी एंड पालोनजी ग्रुप ने मिस्त्री को हटाने के फैसले को गैरकानूनी बताया था।

अभी इन कंपनियों के चेयरमैन हैं साइरस मिस्त्री

-टाटा स्टील

-टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस)

-टाटा मोटर्स

-इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड

-टाटा पावर

-टाटा ग्लोबल बेवरेजेस

-टाटा केमिकल्स

-टाटा इंडस्ट्रीज

-टाटा टेलिसर्विसेज

Tags:    

Similar News