DA Hike update: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा

DA Hike update: इस फैसले से केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है

Report :  Network
Update: 2022-09-28 09:30 GMT

dearness allowance Hike update Central employees increased by four percent (Social Media)

DA Hike update: डीए में बढ़ोतरी: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को 4 फीसदी बढ़ा दिया है, इसे प्रभावी रूप से 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया गया है। इस फैसले से केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है।

केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि की संभावना को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। आज 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को दिये जाने वाले कुल महंगाई भत्ता 38 फीसदी तक पहुंच जाएगा। महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है जिसकी गणना मूल वेतन के एक विशिष्ट प्रतिशत के रूप में की जाती है जिसे बाद में मूल वेतन में जोड़ा जाता है।

डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 52 लाख कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। राज्य सरकारों के भी इसका पालन करने की संभावना है। आसमान छूती महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि सरकार द्वारा आम तौर पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई रेलवे पुनर्विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है। अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इससे करीब 11 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। रेलवे के लिए अतिरिक्त लागत लगभग 2000 करोड़ रुपये होगी।

Tags:    

Similar News