Delhi Elections केजरीवाल का बड़ा आरोप, बोले-बेइमानी करके चुनाव जीतना चाहती है भाजपा, अपना रही है ये हथकंडे!

Delhi Assembly Elections:पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास ना ही उम्मीदवार हैं और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा है। भाजपा अब बेइमानी करके दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।;

Update:2024-12-29 13:35 IST
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल   (photo: social media ) 

  • whatsapp icon

Delhi Assembly Elections:अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आप, भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टिंयां चुनाव की तैयारियों में जुटी गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। भाजपा, आप और कांग्रेस सभी एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हैं। बीजेपी और आम आदमी कई मुद्दों को लेकर आमने सामने हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भाजपा पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार मान ली है इसीलिए वह अब बेईमानी पर उतर आई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पास ना ही उम्मीदवार हैं और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा है। उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, भाजपा किसी भी तरह से दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतना चाहती है, चाहे बेईमानी से ही क्यों न हो। लेकिन, दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए थे। हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे।

बोले-वोट कटवाने की साजिश रच रही भाजपा

केजरीवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी हार मानकर, बेईमानी पर उतर आई है। दिल्ली में भाजपा के पास ना ही उम्मीदवार हैं और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा है। अब भाजपा बेईमानी करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, वो वोट कटवाने की साजिश रच रही है।

Tags:    

Similar News