Delhi Crime: साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- गर्दन पर 6 घाव, पेट पर 10 जख्म...पत्थर से फूटा सिर

Delhi Crime: दिल्ली में नाबालिग साक्षी की बेरहमी से हत्या मामले में शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव मिले हैं। गर्दन पर चाकू के 6 घाव जबकि पेट पर 10 जख्म मिले हैं।

Update: 2023-05-29 12:44 GMT
लड़की की हत्या करता युवक ( सोशल मीडिया)

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर खौफनाक हत्याकांड से सिहर उठी है। दरअसल, साहिल नाम के एक शख्स ने अपनी ही नाबालिग दोस्त को चाकुओं से गोदकर मार डाला। लड़की पर पहले चाकू से अनगिनत वार किए, उसके बाद सिर को पत्थर से कुचलकर दिया। हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि साहिल कैसे नाबालिग लड़की साक्षी पर बेरहमी से चाकू से वार कर रहा है। उसके बाद लड़की की पत्थर से कुचलकर हत्या कर देता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, अमानवीयता की इंतहा

दिल्ली के शाहबाद इलाके में नाबालिग लड़की साक्षी की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि साक्षी के शरीर पर चाकू से बार-बार हमला किया गया था। इसी वजह से उसके शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि किसी भारी चीज़ से लड़की के सिर पर जोरदार हमला किया गया था, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के सीसीटीवी वीडियो में भी हत्यारोपी साहिल, साक्षी को पत्थर मारता नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के गर्दन पर चाकू के 6 घाव और पेट पर 10 घाव मिले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो वो पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

आरोपी साहिल गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया था। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या करने के बाद आपनी बुआ के घर आया था। पुलिस का कहना है कि भागने के फिराक में था। लेकिन पुलिस ने सही समय से दबोच लिया।

चाकू और पत्थर से खौफनाक मर्डर

जानकारी के मुताबिक शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी ही। जिसका सीसीटीवी फुटेज आया है, जिसमें देखा गया है कि लड़का गली में लड़की को रोकता है। कहासुनी होने के बाद लड़की पर चाकू से हमला कर देता है और करीब 40 बार चाकू से वार करता है, लड़के का इससे भी जब मन नहीं भरता है तो वह पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर देता है। जिस जगह पर आरोपी साहिल इस वारदात को अंजाम दे रहा था वहां से लोग गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

आपस में दोस्त थे लड़का और लड़की

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज और नाबालिग लड़की की पहचान 16 वर्षीय साक्षी पुत्री जनकराज के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों आपस में दोस्त थे, लेकिन रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी। इसी बीच साहिल ने उसको रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया फिर पत्थर से हमला कर दिया।

अरविंद केजरीवाल बोले- LG साहब आपकी जिम्मेदारी

वहीं, इस पूरे मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

गली-गली केरला स्टोरी: कपिल मिश्रा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में एक और श्रद्धा की दर्दनाक हत्या, इस बार हत्या सरेआम सड़क सबके सामने सड़क पर आख़िर कब तक? गली-गली कितनी केरला स्टोरी ? कब तक नाबालिग श्रद्धा या साक्षी बेटियाँ यूँ आफ़ताब और सरफ़राज़ जैसे हैवानों की बलि चढ़ती रहेंगी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Tags:    

Similar News