Delhi Budget 2025 Live: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, सीएम रेखा ने महिला समृद्धि योजना को आवंटित किये 5100 करोड़
Delhi Budget 2025 Live: आज सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है।;
Delhi Budget 2025 Live: आज दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही हैं। 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद सरकार बजट पेश कर रही है। आज के बजट से दिल्लीवासियों को काफी उम्मीदें हैं। आज ये देखने लायक होगा कि चुनाव के समय सरकार ने जो वादे किये थे उसमें वो कितना खरा उतरेगी। आज के बजट में सरकार नालों की साफ-सफाई, दिल्ली के आधारभूत ढांचे के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बड़े ऐलान कर सकती है।
Delhi Budget Live: उन्होंने कहा कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 100 सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा सिखाएंगे, इसके लिए 21 करोड़ खर्च किए जाएंगे।1.5 करोड़ की लागत से बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग सिखाएंगे। 7000 क्लास को स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। 1200 बच्चों को साढ़े 7 करोड़ की लागत से लैपटॉप दिया जाएगा, जोकि 10 से 11वीं में जाएंगे। नींव प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़, तकनीकी शिक्षा के लिए 618 करोड़ रुपए, नरेला में एजुकेशन हब बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए और ITI के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
Delhi Budget Live: सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार आगामी सत्र 2025-26 से 60 नए सीएम श्री स्कूल खोलने जा रही है, जो पूरी तरह से नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप होंगे और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (एनसीएफएससी) 2023 को लागू करेंगे। इस नई योजना सीएम श्री स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है।
Delhi Budget Live: आज विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आप की सरकार ने दिल्ली में शीशमहल बनवाया हम ग़रीबों के लिए शौचालय बनवाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने टैक्स का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया। चुनाव में पैसा लगाया। आप में और हम में बहुत फर्क है। आपने अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव किया। आप हाथ की सफाई जानते हो। हम कूड़े की सफाई करेंगे। कूड़े के पहाड़ हटाएंगे।
CM Rekha Gupta Live: उन्होंने कहा कि हम गरीबों के लिए शौचालय बनाएंगे। आप ने शीश महल बनवाया, हम गरीबों के घर बनवाएंगे। ये पहला मुख्यमंत्री है जो प्रधानमंत्री बनने के लिए यहां वहां कूदकर यहां के पैसे से चुनाव लड़ा। अब विधायक भी नहीं रहा। ये लोग अधिकारियों से लड़ते थे। साथ की सफाई करते थे, लेकिन कूड़े के ढेर तो हम ही हटाएंगे।
Delhi Budget Live: सीएम रेखा ने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के लिए 3843 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजधानी होने के बावजूद आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। बजट तो रखा गया, लेकिन खर्च नहीं किया गया। झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं। ये लोग सिर्फ वोट लेने के लिए झुग्गियों में जाते हैं और उन्हें बीजेपी से डराते हैं। हमने 700 करोड़ का प्रावधान किया।
Delhi Budget: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारे ऐतिहासिक बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर को डबल कर दिया गया है। इसको 15 हजार से बढ़ाकर 28 हजार करोड़ किया गया। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री चाहते थे कि योजनाओं में उनका नाम जोड़ा जाए इसलिए आयुष्मान योजना को लागू नहीं होने दिया। पहली कैबिनेट में फैसला लिया गया और इसे जल्द लागू किया जाएगा। योजना में केंद्र के 5 लाख और 5 लाख दिल्ली सरकार टोप अप करेगी। दिल्ली की जनता को 10 लाख का लाभ मिलेगा इसलिए 2144 करोड़ का आवंटन किया।
Delhi CM Rekha Gupta: आज विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया है। महिला समृद्धि योजना के तहत 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए की आर्थिक मदद मिलेगी।
Delhi Budget Live: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार में 2023-24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024-25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया। इस बार 1 लाख करोड़ का बजट है।
Delhi Budget: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होई है। उत्तर प्रदेश के स्पीकर सतीश महाना भी सदन में मौजूद हैं। इस बीच सीएम रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण शुरू करते ही सदन में मोदी-मोदी के नारे लगे।