Delhi News : दिल्ली में फ्रिज से लड़की का शव बरामद, हरिदास इलाके की घटना

Delhi News: राजधानी के हरिदास इलाके में मौजूद एक घर के फ्रिज से एक लड़की का शव मिला है। घटना की जानकारी बाहर आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2023-02-14 15:13 IST

 Girl Dead body found in fridge (Pic: Social Media) 

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के हरिदास इलाके में मौजूद एक घर के फ्रिज से एक लड़की का शव मिला है। घटना की जानकारी बाहर आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

ढाबे के फ्रिज में मिला शव

दिल्ली पुलिस ने ढाबे की फ्रिज से लड़की का शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी लड़के साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, उसने लड़की की हत्या कर लाश छिपाने के लिए फ्रिज में डाल दिया था। हालांकि, उसने लड़की की हत्या कब की, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी साहिल ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में ही अपनी प्रेमिका को मार दिया। आरोपी साहिल गहलोत की उम्र 26 साल बताई जा रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बाबा हरिदास इलाके में बंटी नामक एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद उसके मुंह को बुरी तरह से पत्थरों से विकृत कर दिया गया था ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। इस मामले की छानबीन में पता चला कि मृतक का आरोपी की बहन के साथ अफेयर चल रहा था, जिससे वह नाराज चल रहा था। आरोपी ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले के चारों आरोपितों को यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए आरोपितों के नाम इस प्रकार हैं - हिमांशु डागर, धीरज तूर, अंशुल अंतिल व साहिल। इनमें हिमांशु को छोड़कर बाकी तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। वहीं, हिमांशु दिल्ली का ही रहने वाला है। 

Tags:    

Similar News