ट्रैक्टर चढ़ाने दौड़ा किसान: इधर-उधर भागी पुलिस फोर्स, बहुत उग्र होता जा रहा प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली के आईटीओ(ITO) पर भीड़ को काबू करने के दौरान 5-6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आक्रोशित किसानों में पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की है। जिससे जान बचाते पुलिसकर्मी इधर-उधर भाग रहे हैं। जिसके बीच प्रदर्शन का बहुत ही बुरा माहौल बनता जा रहा है।

Update: 2021-01-26 09:02 GMT
किसान ने इतने बेकाबू तरीके से ट्रक को तेज रफ्तार में चलाया, जिससे कोई पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं। पूरी सड़कों पर किसान ट्रक को बुरी तरह से चला रहा।

नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी वारदात हो गई है। राजधानी के आईटीओ(ITO) पर भीड़ को काबू करने के दौरान 5-6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आक्रोशित किसानों में पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की है। जिसके बीच प्रदर्शन का बहुत ही बुरा माहौल बनता जा रहा है। किसान ट्रक को इतने बेकाबू ढंग से चला रहा है कि आगे खड़े पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए नजर आ रहा है। लालकिले की तरह बढ़ रहे किसानों को पुलिस रोकने में असफल होती जा रही है। किसानों के कई जत्थे लालकिले तक पहुंचे चुके हैं। रैली में किसान अब इतना भयानक रूप धारण करते जा रहे हैं कि पुलिस को अब गोली चलाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें... किसानों की ट्रैक्टर परेड में दिल्ली के सभी जगहों पर हंगामे हो रहे हैं, पुलिस जुड़ी नियंत्रण में

पुलिस को शिकार बनाता किसान

किसानों ने राजधानी दिल्ली में महाभयानक तरीके से तांडव मचा के रख दिया है। प्रशासन पूरी तरह से फेल होता जा रहा है। राजधानी के सारे रास्ते बंद कर दिये गए हैं, सभी मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। सड़कों पर लोगों को निकलने नहीं दिया जा रहा है।

ऐसे में ट्रक सवार किसान ने इतने बेकाबू तरीके से ट्रक को तेज रफ्तार में चलाया, जिससे कोई पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं। पूरी सड़कों पर किसान ट्रक को बुरी तरह से चला रहा। देखें इस वीडियों में-



ऐसे में किसानों को रोकने में जुटे 5-6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में लाल किले में प्रवेश कर लिया है। और किले की प्राचीर से झंडे लहराए हैं।

ये भी पढ़ें...दिल्ली: ITO के पास डीडीयू मार्ग पर एक किसान की मौत, ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा

पुलिस के प्रहारों का कोई असर नहीं

फोटो- सोशल मीडिया

लालकिले पर हजारों की तादात में किसानों के उत्पात मचा दी है। लगातार लालकिले के चढ़कर किसान प्रदर्शन को अति भयानक रूप देते जा रहे हैं। पुलिस के प्रहारों का इन पर कोई असर नहीं हो रहा है।

वहीं किसानों द्वारा किये जा रहे इस प्रदर्शन में कई लोगों का घायल होने की खबर भी आ रही है। बॉर्डर पर अभी भी किसानों का जत्था आता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली में किसानों के बवाल में कई आम नागरिक भी मौके का शिकार बनते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...ऐसा भी किसान आंदोलन: बजे ढोलक और गया गाना, ट्रैक्टर परेड से वायरल वीडियो

Tags:    

Similar News