Rahul Gandhi: राहुल गांधी के नाम दिल्ली की महिला ने कर दिया अपना मकान, जानें क्या है मामला

Rahul Gandhi: मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ अन्य तमाम क्षेत्रीय पार्टियां भी राहुल के समर्थन में केंद्र पर निशाना साध रही हैं। संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करने का आदेश भी मिल चुका है।

Update: 2023-04-02 12:41 GMT
(Pic: Social Media)

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद से देश की राजनीति गरमाई हुई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ अन्य तमाम क्षेत्रीय पार्टियां भी राहुल के समर्थन में केंद्र पर निशाना साध रही हैं। संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करने का आदेश भी मिल चुका है। जिसके बाद दिल्ली की एक महिला ने उनके लिए ऐसा कदम उठाया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी के मंगोलपुरी इलाके में रहने वाली राजकुमारी गुप्ता ने अपना चार मंजिला मकान राहुल गांधी के नाम कर दिया है। महिला के करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, उसने यह कदम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को उनका सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद उठाया है। बता दें कि कुछ समय पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि 52 साल के होने के बावजूद अब तक उनके पास अपना घर नहीं है। गांधी ने कहा था, हमारा पारिवारिक घर इलाहाबाद में है और वह भी हमारा नहीं है। मैं 12 तुगलक लेन में रहता हूं मगर वह मेरा घर नहीं है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर छेड़ा अभियान

पहले मानहानि मामले में दो साल की सजा जाने और फिर संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आक्रोश ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस बीच उनके सबसे बड़े नेता को उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया गया। इससे कांग्रेस और आगबबूला हो गई। पार्टी के नेताओं और राहुल गांधी के समर्थकों ने उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी के समर्थक अपनी घरों की फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं और लिख रहे हैं, मेरा घर राहुल गांधी का घर...

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 23 मार्च 2023 को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को चार साल पुराने मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। ये मामला 2019 का है, जब देश में आम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर था। उस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करते थे। कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है ?
सूरत की कोर्ट का फैसला आने के अगले दिन लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की जानकारी दी। ये फैसाल जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 में किए गए प्रावधान के तहत लिया गया। इतना ही नहीं दिल्ली के जिस लुटियंस जोन स्थित 12 तुगलक लेन पर स्थित सरकारी आवास में वो रहते हैं, उसे भी 22 अप्रैल तक खाली करने का नोटिस दिया गया है। राहुल पिछले 18 साल से यहां पर रह रहे हैं।

Tags:    

Similar News