Delhi New CM Rekha Gupta: न्यूजट्रैक की खबर पर लगी मुहर, रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 20 फरवरी को लेंगी शपथ
Delhi New CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री हो चुकी हैं।;
Delhi New CM Rekha Gupta News (Photo Social Media)
Delhi New CM Rekha Gupta: न्यूजट्रैक ने 17 फरवरी को ही दे दिया था कि दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता का नाम सामने आ गया है। वह ही दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। आज शाम को हुई घोषणा के बाद रेखा गुप्ता अब सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री हो चुकी हैं।
Delhi New CM: सामने आ गया दिल्ली की नई सीएम का नाम, जल्द ही हो सकती है घोषणा
रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा कि बड़ी नेता हैं और वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह वैश्य समुदाय से आती हैं और उनका लंबा राजनीतिक अनुभव भी है। रेखा गुप्ता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं। वह वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। वह 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गईं। वह 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए फिर से चुनी गईं।
रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। रेखा गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई।