Delhi News : दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो हजार करोड़ की कोकीन बरामद, चार गिरफ्तार

Delhi Police : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने रमेश नगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 200 किलो कोकीन को बरामद किया और चार आरोपिनयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-10 20:14 IST

Delhi Police : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने रमेश नगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 200 किलो कोकीन को बरामद किया और चार आरोपिनयों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी कीमत करीब दो हजार करोड़ रूपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अब तक कुल 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कोकीन बरामद हो चुकी है। यह कोकीन एक गोदाम से बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को रमेश नगर में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और 2,000 करोड़ रुपए की 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की। पुलिस ने जीपीएस के माध्यम से ड्रग सप्लायर को ट्रैक किया और पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में छापेमारी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया है। इससे पहले भी पुलिस ने 5,600 करोड़ रुपए की 762 किलोग्राम कोकीन को जब्त किया था, जो देश में ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप बताई जा रही थी। पुलिस ने एक हफ्ते में करीब 7,600 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कोकीन जब्त की है।

चार आरोपी अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने रमेश नगर इलाके में छापेमार के दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दिल्ली निवासी तुषार गोयल (40), हिमांशु कुमार (27), औरंगजेब सिद्दीकी (23) और मुंबई निवासी भरत कुमार जैन (48) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी तुषार गोयल को बताया जा रहा है। यह कथित तौर पर कांग्रेस में रह चुका है।

वहीं, इससे पहले स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे से जितेंद्र पाल सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है, वह यूके भागने की फिराक में था। यह पिछले 17 वर्षों से ब्रिटेन में 'स्थायी निवासी' के रूप में रह रहा है, उसके खिलाफ एक लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया था।

अधिकारियों ने बताया कि यह ड्रग सिंडिकेट दिल्ली और मुंबई से संचालित होता है, इसका दुबई से भी संबंध है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान एक भारतीय नागरिक वीरेंद्र बसोया का भी नाम सामने आया है, यह अब पश्चिम एशियाई देश में रहता है। वह भागने में सफल रहा है।

बीते रविवार को दिल्ली के तिलक नगर से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकीन के साथ दो अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। यह लाइबेरिया के नागरिक थे, जो दुबई से दिल्ली आये थे। उन्हें एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Tags:    

Similar News