Rahul Gandhi: राहुल के आवास पर पुलिस पहुंचने से बिलख पड़ी कांग्रेस, बोले- कैसे हुई हिम्मत! याद आया इंदिरा का जमाना

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर इन दिनों घिरे हुए हैं। ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर जहां बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर दिल्ली पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई है।

Update: 2023-03-19 11:37 GMT
सांसद राहुल गांधी के आवास के बाहर मौजूद पुलिस (फोटो: सोशल मीडिया))

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर इन दिनों घिरे हुए हैं। ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर जहां बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर दिल्ली पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के आवास पर पहुंची है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी और डीसीपी इस समय कांग्रेस सांसद के घर मौजूद हैं।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु ने कहा कि यह कोई मामूली घटना नहीं है। इसकी हिम्मत कैसे हुई। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली पुलिस का राहुल गांधी के आवास पर जाना इंदिरा गांधी के जमाने की याद दिलाता है। जो कुछ भी हुआ ये ऊपर के निर्देशों पर हुआ है। ये कोई साधारण मामला नहीं है। जनता ये सब देख रही है।

अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के दिग्गज मौजूद

दिल्ली पुलिस को राहुल गांधी के घर के अंदर पहुंचे हुए करीब एक घंटा हो गया हैं। लेकिन एक घंटे के बाद भी राहुल गांधी अभी पुलिस से नहीं मिले हैं। राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए लगातार कांग्रेसी नेती पहुंच रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा राहुल गांधी के आवास पर पहुंच गए हैं।लेकिन पुलिस ने पहले उन्हे रोक लिया था। हालांकि अब अंदर जाने की इजाजत दे दी है। पवन खेड़ा के साथ राजस्थान सीएम अशोक गहलोत व शक्ति सिंह गोहिल भी पहुंचे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह(पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है।

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को एक नोटिस भेजा था। ये नोटिस उनके यौन उत्पीड़न वाले बयान को लेकर था, जो उन्होंने भारत जोड़ा यात्रा के समापन के मौके पर 30 जनवरी को श्रीनगर में दिया था। कांग्रेस सांसद ने तब बताया था – रेप पीड़िता उनसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस से शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा।

इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी मांगी थी। ताकि उस लड़की सुरक्षा प्रदान की जा सके। पुलिस ने राहुल को सवालों की एक लिस्ट भेजी है, जिसमें महिला से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांधी ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। स्पेशल सीपी कानून व्यवस्था सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि हम उनसे बात करने आए हैं। उन्होंने 30 जनवरी को श्रीनगर में कहा था कि कई रेप पीड़िताओं ने उनसे मुलाकात की और बताया कि उनका यौन शोषण हुआ है। ऐसे हम उनसे उन पीड़िताओं के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं ताकि उन्हें न्याय दिला सकें।

Tags:    

Similar News