Tihar Jail Suicide: फिर दहला तिहाड़ जेल, एक और मौत, हफ्ते भर में दूसरे काण्ड से उड़े पुलिस के होश

Tihar Jail Suicide: 29 वर्षीय इमरान को 24 फरवरी 2023 को तिहाड़ जेल नं.-4 में बंद किया गया था। उसपर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

Update: 2023-05-26 22:10 GMT
Delhi Tihar Jail Another inmate hangs

Tihar Jail Suicide: दिल्ली तिहाड़ जेल में लगातार मौते हो रही है। इसके बाद अब जेल की सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल खड़ा होना लगा है। जेल में हफ्ते भर में दूसरी मौत सामने आई है। अब तिहाड़ जेल में बंद एक कैंदी ने कामन वॉशरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। कैदी कान नाम इमरान बताया जा रहा है। 29 वर्षीय इमरान को 24 फरवरी 2023 को तिहाड़ जेल नं.-4 में बंद किया गया था। उसपर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इससे पहले तिहाड़ में ही 23 मई को जावेद नामक कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। जावेद को लूट के मामले में तिहाड़ लाया गया था।

पुलिस उपायुक्त ने क्या कहा..

पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंशल के मुताबिक इमरान तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी था। उसकी बॉडी 26 मई को शौंचालय में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जेल कर्मियों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुई है। जेल अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद हिरनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी घटना की न्यायिक जांच की जा रही है।

इमरान जेल नंबर-4 में बंद था। उसपर मॉडल थाना पुलिस ने 2023 में ipc की धारा 398/506 और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मृतक की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेल अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल प्रशासन ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। क्राइम टीम ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फूटेज खंगाली जा रही है। इमरान शौचालय के नल से लटकता हुआ मिला था। उसे साकेत कोर्ट ने लूट के मामले में दोशी ठहराया था, जिसके बाद से ही वह परेशान था।

Tags:    

Similar News