ये बारात खास है मेरे दोस्त, क्योंकि पन्नी रानी बनी दुल्हनिया तो दूल्हा कचरा लाल

मध्य प्रदेश की छोटी सी नगर पालिका है धार, जहां कर्मचारी-अधिकारी और शहरी बने बाराती। शनिवार को यहां बैंडबाजों के साथ ‘कचरा लाल संग पन्नी रानी’ की बारात निकली तो नजारा देखने लायक था। आपको बता दें शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका ने इस अनोखी बारात का आयोजन किया।

Update: 2018-12-30 07:45 GMT

धार : मध्य प्रदेश की छोटी सी नगर पालिका है धार, जहां कर्मचारी-अधिकारी और शहरी बने बाराती। शनिवार को यहां बैंडबाजों के साथ ‘कचरा लाल संग पन्नी रानी’ की बारात निकली तो नजारा देखने लायक था। आपको बता दें शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका ने इस अनोखी बारात का आयोजन किया। इसमें संदेश दिया गया कि कचरा सही जगह पर फेंका जाना चाहिए। इसके साथ ही कूड़े को रीसाइकिल और रीयूज करने के बारे में भी बताया गया। जल्द ही अगली बारात भी निकलेगी।

ये भी देखें :पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के वीसी की छात्रों को अनोखी सीख, बोले-पीटकर या मर्डर करके आना

सज-धजकर सवार हुआ दूल्हा

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कचरा लाल साफा बांध बैठे। पीछे चल रही ट्रॉली में दुल्हन पन्नी रानी सवार थी। तीसरी ट्रॉली में गीला और सूखा कचरा ठाठ से सवार था। बारात पालिका परिसर से निकल पूरे शहर में घूमी बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था भी रही।

ये भी देखें :यहां बना है देश का पहला मकड़ालय, रखीं हैं 150 तरह की मकड़ि‍यां, और भी है बहुत कुछ…

बैंड-बाजा और बराती

घोड़ा, बैंड-बाजे, ढोल-तासे की धुन पर कर्मचारी, अधिकारी, शहरी, सभी बराती नाचते-गाते चले तो माहौल शादिमय हो गया। ट्रॉलियों पर स्वच्छता संदेशों को करीने से लगाया गया।

पन्नी और कचरे की बरात में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, न्यायपालिका से जुड़े लोगों के साथ ही विदेशी सैलानियों को भी आमंत्रित किया गया था।

Tags:    

Similar News