पेट से निकली तौलिया: महिला के साथ डॉक्टर ने किया ये काम, फिर हुआ खुलासा

दरअसल पूरा मामले ये है कि मीरा देवी नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद खिजरसराय इलाके के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।

Update: 2020-08-27 09:33 GMT

बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है। जिसमें डॉक्टर की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बिहार के गया में एक महिला के पेट के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया। जिसके बाद महिला की तकलीफ कम होने की बजाय और बढ़ती गई। जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया है।

डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही

दरअसल पूरा मामले ये है कि मीरा देवी नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद खिजरसराय इलाके के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां 29 जुलाई को महिला का डॉक्टर मे ऑपरेशन किया। लेकिन इस ऑपरेशन के बाद महिला की तकलीफ कम होने की बजाय और बढ़ने लगी। ऑपरेशन के बाद भी महिला के पेट में लगातार दर्द हो रहा था। और पस भी निकल रहा था। महिला को तकलीफ लगातार बढ़ती देख महिला के घर वाले परेशान होने लगे।

ये भी पढ़ें- ऐसे करनी होगी सफाई: कोरोना को अगर करना है घर से दूर, जारी हुई गाइडलाइंस

Doctors Left Towel During Operation

नतीजन वो महिला को लेकर पटना दिखाने पहुंचे। लेकिन महिला को कोई आराम नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने महिला को दूसरे अस्पताल में दिखाया। जहां पर डॉक्टर ने महिला के सिटी स्केन कराने की सलाह दी। जिसके बाद महिला का सिटी स्केन किया गया। लेकिन सिटी स्कैन की रिपोर्ट देख कर डॉक्टर अचंभित रह गए। क्योंकि सिटी स्कैन में महिला के पेट में डॉक्टर को कुछ दिखाई दे रहा था।

ऑपरेशन के दौरान छोड़ी पेट में तौलिया

Doctors Left Towel During Operation

सिटी रिपोर्ट देखने के बाद पेट में कुछ होने का शक होने के बाद डॉक्टर्स ने महिला का दोबारा ऑपरेशन किया। दोबारा ऑपरेशन करने पर डॉक्टर्स चौंक गए। क्योंकि महिला के पेट से एक तौलिया निकला। जिसका इस्तेमाल डॉक्टर आमतौर पर ऑपरेशन के दौरान करते हैं। ये डॉक्टर की बड़ी लापरवाही को दिखाता है कि एक महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में तौलिया छोड़ दिया और उसके बाद उसके पेट को दोबारा सिल भी दिया। मामला सामने आने के बाद महिला परिजन मोहन कुमार ने बताया कि उसके भाई की पत्नी का पहला प्रसव होना था।

ये भी पढ़ें- गिरा मुख्तार का आशियाना: दोनों बेटों की हुई हालत खराब, योगी सरकार ले रही एक्शन

इसके लिए गया शहर के आनंदी माई मोड़ के पास एक निजी क्लिनिक में महिला को भर्ती कराया था। 29 जुलाई को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। लेकिन ऑपरेशन के बाद से महिला को लगातार पेट में दर्द रहता था। फिलहाल डॉक्टर्स की इस लापरवाही के चलते महिला की हालत अभी भी काफी नजुक है। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला को लगातार खून चढ़ाने की ज़रूरत है। वहीं मरीज के परिजन पेट में तौलिया छोड़ने वाले डॉक्टर के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News