दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की गिरती बिक्री के कारण इस दिन बंद रहेंगे सभी पंप

Update: 2018-10-18 05:12 GMT

नई दिल्ली: इस बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसामान छू रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा ढाई रुपए की छूट व कई राज्य सरकारों द्वारा वैट में छूट देने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। वहीं, दिल्ली सरकार ने वैट में छूट नहीं दी है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय राजधानी में जहां पेट्रोल की बिक्री में 25 फीसदी गिरावट आई है तो वहीं डीजल की बिक्री 50 फीसदी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: सबरीमाला: मंदिर समिति के आह्वान पर सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू

वहीं, गिरावट को देखते हुए पेट्रोल पंप मालिकों ने तय किया है कि वो एक दिन की हड़ताल करके अपने विरोध जताएंगे। इस तरह दिल्ली में 22 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से 23 अक्तूबर की सुबह 5 बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। यही नहीं, इस दौरान सीएनजी भी नहीं मिलेगी। यानि 24 घंटे तक सीएनजी भी नहीं मिलेगी।

Tags:    

Similar News