पृथ्वी दिवस के आज पूरे हुए 50 साल, जानिए कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

आज पृथ्वी दिवस (Earth Day) है। हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने के लिए इसे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सन् 1970 में हुई, जिसके बाद आज इस दिन को लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं।

Update: 2020-04-22 09:30 GMT

लखनऊ: आज पृथ्वी दिवस (Earth Day) है। हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने के लिए इसे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सन् 1970 में हुई, जिसके बाद आज इस दिन को लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं।

अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पूरी दुनिया में इसे पर्यावरण की शिक्षा के रूप में मनाये जाने की शुरुआत थी। यहां आपके लिए ये भी जानना उतना ही जरूरी है जितना कि अन्य चीजें, जैसे कि हर साल इस दिवस को मनाने के लिए एक स्पेशल थीम तय की जाती है।

इस बार की थीम जलवायु कार्रवाई है। जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य और जीवन-समर्थन प्रणालियों के लिए सबसे बड़ा चैलेन्ज है। जो हमारी दुनिया को रहने योग्य बनाता है।

महिला दिवस पर पीएम मोदी बोले- देश के हर हिस्से में महिलाओं ने शानदार काम किया

ये भी पढ़ें...कोरोना वायरस: चीन में मृतकों की याद में मनाया गया राष्ट्रीय शोक दिवस

आखिर 22 तारीख ही क्यों चुनी

नेल्सन ने ऐसी तारीख को चुना जो इस दिवस में लोगों की भागीदारी को अधिकतम कर सके। उन्हें इसके लिए 19 से 25 अप्रैल तक का सप्ताह सबसे अच्छा लगा।

पहले पृथ्वी दिवस में इतने लोग हुए थे शामिल

22 अप्रैल 1970 को आयोजित सबसे पहले पृथ्वी दिवस में लगभग 20 मिलियन अमेरिकी लोगों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए हर समाज, वर्ग और क्षेत्र से लोग सामने आए थे।

'अर्थ डे' शब्द किसने दिया था-

'पृथ्वी दिवस' या 'अर्थ डे' शब्द को लोगों के बीच सबसे पहले लाने वाले जुलियन कोनिग (Julian Koenig) थे। सन् 1969 में उन्होंने सबसे पहले इस शब्द से लोगों को परिचय करवाया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आन्दोलन को मनाने के लिए उन्होंने अपने बर्थ डे की डेट 22 अप्रैल को चुना।

उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

साल 1970 में हुई थी इसकी शुरुआत

22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सी-बर्ड, डाल्फिन, सील और सी-लायंस मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।

22 अप्रैल 1970 को पहला अर्थ डे मनाया गया था। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी, जिससे वह बहुत आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ बड़ा कदम उठाने का फैसला किया।

 

Tags:    

Similar News