Chandrayaan-3 : चन्द्रमा पर आया भूकंप ! ISRO ने रिकॉर्ड की प्राकृतिक घटना का कंपन, रोवर प्रज्ञान और पेलोड ने भेजा डेटा

Chandrayaan 3 Update: चंद्रमा पर आए भूकंप को लेकर ISRO ने कहा कि, प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया गया है। रोवर प्रज्ञान और अन्‍य पेलोड ने भी डेटा भेजा है। अब घटना की जांच जारी है।

Update: 2023-08-31 16:39 GMT
Chandrayaan-3 Update (Social Media)

Chandrayaan-3 Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार (31 अगस्त) को जानकारी दी, कि चंद्रमा पर आए प्राकृतिक भूकंप (Natural Earthquake on Moon) को रिकॉर्ड किया गया है। इसे चंद्र भूकंपीय गतिविधि (ILSA) पेलोड ने दर्ज किया।

ISRO ने कहा कि, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर विक्रम जो अभी सतह पर काम कर रहा है, ने चंद्रमा पर भूकंपन की घटना के बारे में पता लगाया है। इसे लेकर प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) तथा अन्‍य पेलोड ने भी डेटा भेजा है। अब घटना की जांच जारी है।

ISRO बोली- चंद्रमा पर भूकंप की संभावना के संकेत

बता दें, चंद्रमा पर पहला माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (MEMS) प्रौद्योगिकी आधारित उपकरण ने रोवर की एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया है। इसरो ने बताया कि, चंद्र भूकंपीय गतिविधि (ILSA) पेलोड ने एक घटना को रिकॉर्ड किया। यह प्राकृतिक नजर आ रहा है। विक्रम लैंडर (Vikram Lander) द्वारा पता लगाई गई ये घटना चंद्रमा पर भूकंप की संभावना का संकेत देती है। मगर, लेकिन इसकी सटीक प्रकृति की अभी जांच जारी है। इसरो ने आगे कहा, 'इसके अतिरिक्त, इसने 26 अगस्त को एक प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया था। इस घटना के स्रोत की जांच की जा रही है।'

Tags:    

Similar News