मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की पिथौरागढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

Rajiv Kumar: केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-10-16 14:16 IST

Rajiv Kumar: केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खराब मौसम के चलते उनके हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। आपको बता दें कि लैंडिंग के समय उनके साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। 

दोनों अधिकारी है सुरक्षित

आपको बता दें कि ख़राब मौसम के चलते पायलट पायलट के लिए हेलीकाप्टर को आगे ले जाना काफी मुश्किल हो रहा था जिसकी वजह से चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहाँ पर एक खेत में राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर को सफलता पूर्वक उतारा गया। इस मामले में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि दोनों अधिकारी सुरक्षित है। आगे मामले की जानकरी ली जा रही है।

कैसा रहा प्रशासनिक करियर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के प्रशासनिक करियर की बात करें तो ये 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। राजीव कुमार ने अपने कार्यकाल में अब तक कई महत्वपूर्व जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों और बिहार/झारखंड के अपने राज्य संवर्ग में सेवाएं दी हैं। बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की अकादमिक डिग्री रखने वाले राजीव कुमार को सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य अनुभव है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में इनकी नियुक्ति 2020 में हुई थी। ये भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। इससे पहले सितंबर 2017 से फरवरी 2020 तक उन्होंने वित्त सचिव का पदभार संभाल रखा था। राजीव कुमार का प्रशासनिक करियर काफी शानदार रहा है। जिस पद पर ये वर्तमान में है वहां तक पहुँचाना हर आईएएस अधिकारी का सपना होता है। इन्होने प्रशासनिक पद पर काम करते हुए 40 से ज्यादा साल हो गए है। सरकार में इनकी एक अलग छवि है। 

Tags:    

Similar News