भारत में इन जगहों पर मनाएं Christmas, नए साल का ऐसे करें स्वागत

क्रिसमस का तौहार नज़दीक आ रहा है, पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। अगर आप भी कही घूमना चाहते हैं तो क्रिसमस एक अच्छा मौका होगा आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ कही घूमने जाने और मस्ती करने का।

Update: 2020-12-18 06:52 GMT
भारत में इन जगहों पर मनाए क्रिसमस

साल खत्म होने को है। सभी चाहते है की उनका सुरुआती साल तो अच्छा नहीं गया लेकिन साल का अंत अच्छा हो। कोरोना वायरस संक्रमण ने सभी को परेशान किया है। ऐसे में क्रिसमस का तौहार नज़दीक आ रहा है। पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। अगर आप भी कही घूमना चाहते हैं तो क्रिसमस एक अच्छा मौका होगा आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ कही घूमने जाने और मस्ती करने का। साल के खत्म होते-होते आप भारत में मौजूद इन शहरों में जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। जो क्रिसमस के लिए एक अच्छा आप्शन होगा।

चेन्नई

तमिलनाडु राज्य की ईसाई इतिहास में बहुत प्रासंगिकता है। क्रिसमस के दिनों में इस जगह को बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है। यहा आपको चर्च मिलेगा जहां शांत माहौल, खुशी, करुणा और उत्साह को कई गुना बढ़ा देंगे।

कोलकाता

कोलकाता ना केवल अपनी अपनी पुरानी संस्कृति को जोड़े रखने के लिए फेमस है बल्कि प्रमुख चर्चों ,कई तरह के क्रिसमस उत्सव के लिए भी जाना जाता है जो यहां आयोजित होता है. इस क्रिसमस आप भी कोलकाता में अपना हॉलिडे एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ की पारंपरिक चीज़े आपको अंदर से शांत और उर्जा का माहौल देने में मदद करेगी।

गोवा

यीशु के जन्म के जश्न के लिए गोवा भारत में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहाँ आपको कई खूबसूरत चर्च मिलेंगे। जहा जाकर आप क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस Christmas पर दें अपने मॉडर्न बच्चों को Special Gifts, खुशी से झूम उठेंगे बच्चें

हैदराबाद

क्रिसमस के दौरान हैदराबाद की सजावट देने लायक होती है। यहाँ सड़कों पर शाम का समय सपने जैसा लगता है. खूबसूरत सजावट आपका मन मोह लेगी। तो देर किस बात की आज ही अपना बैग पैक करें और दोस्तों के साथ इस जगह पर घुमने का अवसर खोने ना दें।

बेंगलुरु

ईसाई विरासत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रभावित करने वाला यह शहर क्रिसमस ट्रिप के लिए एक और शानदार जगह है। हर साल आप भी टीवी पर देखते होंगे कैसे धूमधाम से यहाँ क्रिसमस मनाया जाता है। तो इस साल टीवी पर इस खूबसूरत जगह को क्यों देखना, जब आप खुद उस जगह पर जाकर क्रिसमस एन्जॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… कोरोना में क्रिसमस की धूम: ऐसे सजाएं Christmas Tree, बनेगा 2020 यादगार

मनाली

इन दिनों मनाली में ज़्यादातर लोग अपना वेकेशन मना रहे हैं, वजह यहाँ गिर रही बर्फ। क्रिसमस में मनाली में गिरते बर्फ के साथ दोस्तों और परिवारों के साथ यह पल एन्जॉय कर सकते हैं।

केरल

क्रिसमस की बात हो और केरल को याद ना किया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत का यह दक्षिणी राज्य बहुत सारे ईसाइयों से भरा है। यहाँ आपको बहुत सुंदर चर्च देखने को मिलेंगे। अगर आप क्रिसमस की देखना चाहते है तो केरल बेस्ट आप्शन है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News