पुलिस ऑफिसर ने मुंह में रखी रिवाल्वर और चला दी ठाएं-ठाएं

फरीदाबाद के एनआईटी में 13 अगस्त बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब डीसीपी विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। वैसे तो अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे हादसे की जांच कर रही है।

Update:2019-08-14 11:48 IST

फरीदाबाद: फरीदाबाद के एनआईटी में 13 अगस्त बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब डीसीपी विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। वैसे तो अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे हादसे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:‘हिंदू पाकिस्तान’ पर थरूर की बड़ी मुसीबत, जारी हुआ गिरफ़्तारी वारंट

खबरों के अनुसार पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे हुई। डीसीपी कपूर ने अपने मुंह के अंदर रिवाल्वर रख कर खुद को गोली मारी, जो खोपड़ी में ऊपर से निकल गई।

बाथरूम में थीं पत्नी, जब डीसीपी ने खुद को गोली मारी

जब डीसीपी कपूर ने खुद को गोली मारी उनकी पत्नी बाथरूम में थीं। गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो देखा पति ड्राइंग रूम में खून से लथपथ थे। इसके बाद उन्होंने बेटे अर्जुन को जगाया।

खास बात तो ये है कि डीसीपी कपूर एक साल बाद रिटायर होने वाले थे। जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।

ये भी पढ़ें:जयपुर में उत्पात के बाद 15 जिलों में धारा 144 को किया गया लागू

विक्रम कपूर मूलरूप से करनाल के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन पाकर वह आईपीएस बन चुके थे और पिछले दो साल से फरीदाबाद में तैनात थे।

Tags:    

Similar News