किसान आंदोलन: भारत बंद को विपक्ष का समर्थन, सड़कों पर सपा कार्यकर्ता

किसानों और सरकार के बीच अबतक पांच दौर की चर्चा हो चुकी है, जो विफल रही हैं। अब नौ दिसंबर को फिर बातचीत होगी, उससे पहले रविवार को केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के बीच चर्चा हुई

Update: 2020-12-07 03:48 GMT
आज दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे-24 पर गाजियाबाद से दिल्ली का ट्रैफिक आंदोलन के चलते बंद रहेगा

नई दिल्ली: किसानों ने आठ दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी दल भी उतर आए हैं। देशभर से अलग-अलग राजनीतिक दलों ने किसानों के इस बंद के ऐलान को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत देश के तमाम विपक्षी दलों ने किसानों की ओर से 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।

कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, यूनियनों ने इसका समर्थन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान इमरजेंसी सुविधाओं को छूट मिलेगी। लेकिन इसकी तैयारी आज से ही शुरू हो गई है। सिंधु बॉर्डर पर लगातार किसानों का जुटना जारी है।

यह पढ़ें...किसान यात्रा से पहले अखिलेश के घर का इलाका सील, कन्नौज जाने से रोकने की तैयारी

इनका मिला समर्थन

किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने अवॉर्ड वापस कर सकते हैं। दोपहर दो बजे प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें करीब 30 खिलाड़ी अवॉर्ड वापसी का ऐलान करेंगे। बीते दिन बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने खेल रत्न लौटाने की बात कही थी। उनसे पहले पंजाब में कई लोग सम्मान लौटा चुके हैं।



मायावती ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। सपा भी सड़कों किसानों के साथ खड़ी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज किसानों से मिलने सिंधु बॉर्डर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी होंगे। दिल्ली सीएम यहां पर मौजूद किसानों के लिए हो रही व्यवस्था का जायजा लेंगे।

ट्रैफिक आंदोलन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज किसानों से मिलने सिंधु बॉर्डर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी होंगे। दिल्ली सीएम यहां पर मौजूद किसानों के लिए हो रही व्यवस्था का जायजा लेंगे। आज दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे-24 पर गाजियाबाद से दिल्ली का ट्रैफिक आंदोलन के चलते बंद रहेगा।

दिल्ली आने के लिए लोगों को अप्सरा या भोपुरा या डीएनडी से सफर करने की सलाह दी गई है। किसानों और सरकार के बीच अबतक पांच दौर की चर्चा हो चुकी है, जो विफल रही हैं। अब नौ दिसंबर को फिर बातचीत होगी, उससे पहले रविवार को केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के बीच चर्चा हुई और भविष्य की रणनीति पर मंथन ढ़किया गया।

यह पढ़ें...पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा: 100 रुपए होने वाले हैं दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

किसानों का कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है और ये लगातार व्यापक होता जा रहा है। किसानों ने अब तीनों कानून की वापसी की मांग कर दी है, जिसके लिए 8 नवंबर को भारत बंद बुलाया गया है। भारत बंद से पहले आज भी किसानों का हल्ला बोल जारी है। दूसरी ओर सरकार लगातार मंथन में जुटी हुई है। किसानों को अब राजनीतिक दलों, फिल्मी हस्तियों समेत अन्य समाज के तबकों का समर्थन मिल रहा है।

Tags:    

Similar News