दिल्ली आंदोलन से लौट रहे पंजाब के 4 किसानों की अलग -अलग सड़क हादसों में मौत

किसान यूनियन ने मृतकों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा व उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने कि मांग की है। उधर कैबिनेट बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल अस्पताल में जाकर घायल किसानों का हाल जाना है।

Update: 2020-12-15 11:15 GMT
हत्या करने वाले युवक की पहचान 32 वर्षीय जैसन नाइटेंगल के तौर पर हुई है। महिला को गोली मारने के बाद नाइटेंगल ने बंदूक के दम पर एक शख्स से उसकी कार छीन ली।

पटियाला: किसान आन्दोलन से जुड़ी आज एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसके बारें में जो कोई भी सुन रहा है उसकी आखें आंसुओं से नम हो जा रही है।

दरअसल दिल्ली में किसानों के धरने से लौट रहे चार किसानों की सड़क हादसे में आज मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

पहली घटना करनाल के तरावड़ी फ्लाईओवर पर हुई। जिसमें पटियाला लौट रहे दो किसानों गुरप्रीत सिंह व लाभ सिंह की रोड एक्सीडेंट में जान चली गई जबकि 10 किसान घायल हो गए। दूसरा हादसा मोहाली के गांव भागोमाजरा के पास हुआ। इस हादसे में दो किसानों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए।

किसान आन्दोलन (फोटो: सोशल मीडिया)

एक और किसान की मौत: आंदोलन के दौरान तोड़ दिया दम, मरने वालों की संख्या दस

कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में जाकर घायलों का लिया हाल

उधर, मंगलवार को सिविल अस्पताल में घायल किसानों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पहुंचे थे। जिन्होंने कहा कि किसानों का पूरा इलाज फ्री में किया जाएगा और बनता मुआवजा भी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि किसानों की हर संभव सहायता के लिए पंजाब सरकार उनके साथ है।

हार्ट अटैक से मौत

जिला मोहाली के दो किसानों की जहां सडक़ हादसे में जान चली गई। वहीं मोहाली के गांव $ कंडाला के किसान गुरमीत सिंह (74) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह के सीने में अचानक से तेज दर्द हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी अभी चल ही रही थी कि उनकी डेथ हो गई।

किसान नेता राकेश टिकैत (फोटो:सोशल मीडिया)

फिर शाहीन बाग प्रदर्शन: जल्द शुरू होगा आंदोलन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

किसान यूनियन ने की मुआवजे की मांग

किसान यूनियन ने मृतकों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा व उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने कि मांग की है। उधर सिविल अस्पताल में घायल किसानों का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा किसानों का पूरा इलाज फ्री किया जाएगा और बनता मुआवजा भी सरकार देगी।

SC का बड़ा फैसला: छात्रों को हर महीने मिलेगा दो हजार रुपये, सरकार को दिया निर्देश

Tags:    

Similar News