गैंगेस्टर लेकर आए किसान! दिल्ली में हिंसा का था प्लान, पुलिस ने दर्ज की 15 FIR

दिल्ली में जमकर हिंसा हुई, किसानों और पुलिस के बीच झड़प के साथ ही लाल किले पर कब्जा कर प्राचीर पर झंडा फहराने की कोशिश की गयी।

Update: 2021-01-27 03:17 GMT
किसानों की ट्रैक्टर रैली से पूरी दिल्ली में हड़कंप अफरा-तफरी सा माहौल बना हुआ है। जिन सड़कों पर गाड़ियां को लाइने लगी रहती है।

नई दिल्‍ली. 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस एक्शन में हैं। पुलिस ने इस हिंसा को लेकर जांच तेज कर दी है और अब तक 15 केस दर्ज किये हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा में पंजाब के गैंगेस्टर लख सदाना का नाम सामने आ रहा है।

26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई दिल्ली हिंसा

दरअसल, बीते दिन सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बोर्डर से ट्रैक्टर लेकर निकले किसान तय रूट के अलावा अन्य रास्तो से दिल्ली में घुसे। शुरू से ही किसानों ने दिल्ली पुलिस के साथ ट्रैक्टर रैली को लेकर 37 बिंदुओं के हुए करार को अनदेखा कर नियम उलंघन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो किसान ने दिल्ली पुलिस पर ही हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ेंः तिरंगे का अपमानः क्या रियायत की उम्मीद अब भी की जानी चाहिए

उपद्रवियों पर अबतक 15 FIR दर्ज

दिल्ली में जमकर हिंसा हुई, किसानों और पुलिस के बीच झड़प के साथ ही लाल किले पर कब्जा कर प्राचीर पर झंडा फहराने की कोशिश की गयी। इसके बाद दिल्ली में अलर्ट जारी कर पैरामिलिट्री फ़ोर्स लगाई गयी। उपद्रवियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। मामले में पुलिस ने अबतक 15 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें ईस्ट दिल्ली, द्वारका और पश्चिमी दिल्ली में 3-3 एफआईआर, 2 आउटर नार्थ, एक शाहदरा और एक नार्थ जिले में दर्ज हुई हैं।

बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान धाराओं में केस

उम्मीद है कि मुकदमों की संख्या बढ़ भी सकती हैं। दिल्ली के 6 जिलों में पुलिस ने बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और हथियार लूटने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों ने 8 DTC बस, 17 पब्लिक व्हिकल, 4 कंटेनर, 300 से ज्यादा लोहे के बेरीकेड्स तोड़े हैं।

ये भी पढ़ेंः लाल किले पर दीप सिद्धू ने फहराया ‘निशान साहिब’, NIA ने किया तलब, लगे ये आरोप

पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिदाना का नाम आ रहा सामने

दिल्‍ली हिंसा की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस पर हमला करने के मामले में सेंट्रल दिल्ली में लक्खा सिदाना और उसके करीबियों का नाम सामने आ रहा है। लक्खा सिदाना पर गैंगस्टर समेत पंजाब में 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सिदाना किसान आंदोलन में काफी दिनों से एक्टिव है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News