दिव्यांग बेटे के मास्क नहीं पहनने पर पिता को आया गुस्सा, कर दी बेरहमी से हत्या

उत्तरी कोलकाता में तालाबंदी के दौरान घर से बाहर जाते समय फेस मास्क न लगाने पर एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने 45 वर्षीय दिव्यांग बेटे की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Update: 2020-04-19 06:49 GMT

नई दिल्ली: उत्तरी कोलकाता में तालाबंदी के दौरान घर से बाहर जाते समय फेस मास्क न लगाने पर एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने 45 वर्षीय दिव्यांग बेटे की हत्या कर दी।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना शनिवार 7 बजे की है।

आरोपी बंशीधर मल्लिक अपने बेटे की हत्या करने के बाद श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन में पहुंचा और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी बंशीधर मल्लिक ने पुलिस को बताया कि शाम 5:30 बजे के आसपास अपने बेटे सिरशेंदु मल्लिक की हत्या कर दी है। आरोपी ने बताया उसने अपने दिव्यांग बेटे की कपड़े के टुकड़े से गला घोंट दिया।

कोरोना वायरस की वैक्सीन भी नहीं आएगी काम, अगर हुआ ऐसा…

बेटे से ठीक नहीं थे सम्बन्ध

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का अपने बेटे के साथ संबंध ठीक नहीं थे। वे लगभग नियमित रूप से झगड़ा करते थे। आरोपी एक निजी फर्म का सेवानिवृत्त कर्मचारी है और उसका बेटा बेरोजगार था। वह बचपन से ही दिव्यांग था।

पिछले कुछ दिनों से पिता और बेटे के बीत नियमित रूप से झगड़ रहे थे। पिता ने कहा था जब भी घर से वो बाहर जाए तो मास्क जरूर पहने पर बेटा मना कर देता। शनिवार को इसके कारण ही विवाद शुरू हुआ और पिता ने गुस्से में अपने बेटे को मार डाला। उन्होंने अपने बेटे को एक कपड़े से गला घोंट दिया।

12 मार्च को पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी नागरिकों के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। उत्तरी और मध्य कोलकाता के कुछ क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है ,क्योंकि कई लोग उन क्षेत्रों से कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

पुलिस विभाग पर कोरोना अटैक: इंस्पेक्टर की वायरस से मौत, सदमे में खाकी

Tags:    

Similar News