रजनीकांत की हालत गंभीर इस वजह से भर्ती हुए अस्पताल में

Rajinikanth Admitted to Hospital: रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। फिलहाल वे डाक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Report :  Network
Update:2024-10-01 06:35 IST

Rajinikanth (Pic:social Media)

Rajinikanth Admitted to Hospital in Chennai: 73 साल के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चेन्नई के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए चेन्नई पुलिस ने बताया कि रजनीकांत को पेट में तेज दर्द होने के चलते चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले रजनीकांत की सेहत को लेकर उनकी पत्नी लता ने मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। सब कुछ ठीक है। बता दें कि रजनीकांत की हेल्थ पिछले कुछ सालों में कई बार बिगड़ी है। रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। फिलहाल वे डाक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

फैंस कर रहे प्रार्थना

वहीं रजनीकांत की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। फैंस रजनीकांत के शीध्र से शीध्र ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। राजनीकांत हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ के भी दिग्गज फिल्म स्टार हैं। उनका पूरे देश में काफी क्रेज है। उनके फैंस उनकी एक्टिंग के दिवाने हैं। रजनीकांत भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म स्टार्स में से एक हैं। रजनीकांत को फिल्मी दुनिया में काम करते हुए 49 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्होंने 100 से अधिक फिल्म में काम किया है। यही नहीं उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनके जरिए वे लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाए हैं।

साउथ ही नहीं हिंदी सिनेमा की भी जान हैं रजनीकांत

रजनीकांत ऐसे एक्टर हैं कि उनकी फिल्में जो भी देखता है वह उनकी एक्टिंग का दिवाना हो जाता है। इसीलिए तो वे हिंदी और साउथ की सिनेमा की जान हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। रजनीकांत को फिल्मों में उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। यही नहीं उन्हें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News