Amit Malviya: राहुल गांधी पर ट्वीट कर फंसे अमित मालवीय, बेंगलुरू में एफआईआर दर्ज, हो सकता है बड़ा एक्शन

Amit Malviya News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गए इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Update: 2023-06-28 08:09 GMT
Amit Malviya (photo: social media )

Amit Malviya News: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मोदी सरकार के विरोधियों के खिलाफ उनके ट्वीटों के भरमार है। एक ऐसी ही ट्वीट को लेकर अब मालवीय मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गए इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अमित मालवीय पर एक कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी का अपमान करने और उनके खिलाफ गलत सूचना फैलाने की आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी नेता एवं पूर्व विधायक रमेश बाबू की शिकायत पर बेंगलुरू के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए समन कर सकती है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बेंगलुरू पुलिस द्वारा मालवीय के खिलाफ की गई इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अमित मालवीय के खिलाफ और भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। सच्चाई, तथ्यों, लोगों की छवियों और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह भारतीय जनता पार्टी का आईटी सेल है।

मालवीय ने क्या किया था ट्वीट ?

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया था, जिसके निशाने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे। मालवीय ने ट्वीट कर लिखा था, RG खतरनाक हैं और अंदरूनी सूत्रों का खेल खेल रहे हैं। इससे अधिक खतरनाक वो लोग हैं, जो सैम पी जैसे राग के जरिए भारत के खिलाफ कट्टरता फैला रहे हैं। ऐसे लोग पीएम मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में बदनाम करने में तक कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

पहले भी दर्ज कराई गई थी शिकायत

इससे पहले भी कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आईटी सेल हेड अमित मालवीय और चंडीगढ़ बीजेपी के प्रमुख अरूण सूद पर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने, झूठी, दुर्भावनापूर्ण और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया था।

Tags:    

Similar News