बिहार में बाढ़ बनी आफत, निगली 29 लोगों की जान, कई जिले खतरे में

बिहार के लगभग आधे जिलों में बाढ़ आफत का रूप धारण किये हुए हैं।  नेपाल से लगे हुए सीमावर्ती इलाकों में रुक-रुक कर हो रही, इसी बारिश ने अब जानलेवा रूप ले लिया है।

Update: 2019-07-15 04:25 GMT
Bihar Flood

नई दिल्ली : बिहार के लगभग आधे जिलों में बाढ़ आफत का रूप धारण किये हुए हैं। नेपाल से लगे हुए सीमावर्ती इलाकों में रुक-रुक कर हो रही, इसी बारिश ने अब जानलेवा रूप ले लिया है।

बिहार में बाढ़ आपदा से अब तक 29 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से बिहार के लगभग 8 जिले प्रभावित हैं, और 12 लाख से ज्यादा की जनसंख्या बाढ़ग्रस्त इलाकों की निवासी है।

यह भी देखें... साक्षी मिश्रा की ये तस्वीरें दे रही उनकें स्वतंत्र होने की गवाही

बाढ़ का कहर हैं इन इलाकों में

अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी जिला बाढ़ग्रस्त इलाकों में शामिल हैं। बाढ़ से अररिया में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं मोतिहारी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 10 बताई जा रही है।

रेसक्यू कार्य जारी है...

बाढ़ से सीतामढ़ी में अबतक 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में मौत का आंकड़ा तीन है। दरभंगा में बाढ़ से अब तक दो की मौत की खबर है, वहीं शिवहर में बाढ़ से अबतक एक शख्स की मौत हुई है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। लोग प्रभावित इलाकों से निकल कर सड़कों पर शरण लिए हैं।

यह भी देखें... राज्यपाल राम नाईक आज पेश करेंगे अपना पांचवां रिपोर्ट कार्ड

सीएम नीतीश कुमार ने की थी समीक्षा

बाढ़ की समीक्षा करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था। नीतीश कुमार ने रविवार को हवाई दौरा करने के बाद राहत और बचाव के काम में तेजी लाने का निर्देश जारी किया था।

सीएम नीतीश ने शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मघुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर का हवाई सर्वे किया था। इस दौरान सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री भी मौजूद थे। बिहार में बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी लगी है।

Tags:    

Similar News