Delhi Flood: 'बाढ़ से बेहाल दिल्ली में कल बारिश का अलर्ट, बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें', ट्रैफिक पुलिस की सलाह

Death in Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से जहां लोग परेशान हैं तो वहीं बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया।

Update: 2023-07-14 12:15 GMT
Death in Delhi Flood (Image: Social Media)

Delhi Flood: राजधानी दिल्ली में बाढ़ की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में रहने वाले जहां जीवन जीने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं वहीं, कई इलाकों में यातायात प्रभावित है। उत्तरी, पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख रास्ते सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। शनिवार को भी जाम और रूट डायवर्जन से लोगों को परेशानी हो सकती है। इस बीच, यातायात पुलिस को कई रास्ते बंद कर दिए। जिस कारण नई दिल्ली आने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 8 से 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बाढ़ से बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बरसात की वजह से तापमान में भले गिरावट होगी, लेकिन स्थानीय नागरिक टेंशन में हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। लाल किले के अलावा बाढ़ का पानी राजघाट (Rajghat), विकास मार्ग, आईटीओ और मथुरा रोड (Mathura Road) तक पहुंच गया।

3 बच्चों की पानी में डूबकर मौत

दिल्ली में बाढ़ के पानी कई इलाकों में भर चुका है। जलभराव की वजह से कई लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों के लिए निकाला गया है। इस बीच, बारिश के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ये घटना दिल्ली के मुकुंदपुर चौक की है, जहां तीन बच्चे नहाने गए थे और उनकी डूबने से मौत हो गई।

मुखर्जी नगर में भरा पानी

दिल्ली का मुखर्जी नगर भी जलमग्न हो गया है। इससे वहां रह कर तैयारी कर रहे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नजफगढ़ ड्रेन ओवरफ्लो हो जाने के कारण मुखर्जीनगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। हालात बिगड़ते देश प्रशासन ने यहां की सभी बिल्डिंगो को खाली करा लीया गया। सभी बाढ़ प्रभावितों को आटम लेन पर स्थित पत्राचार स्कूल में रखा गया है। मुखर्जीनगर के अलावां इंदिरा विहार, नेहरू विहार, डीडीए एसएफएस फ्लैट कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया है। पुलिस लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह रही है। वहीं मुखर्जीनगर से बत्रा कांप्लेक्स की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

जहां दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा लोगों को परेशान कर रहा है तो वहीं लोग बाढ़ से बेहाल हैं। बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग बाढ़ के कारण घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी ने शुक्रवार को तीन बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। तीन बच्चे बारिश के पानी में नहाने गए थे। नहाते समय उनकी डूबने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के मुकुंदपुर चैक की है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने तीनों बच्चों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि बाढ़ के पानी से काफी दिक्कत हो रही है। बच्चे नहाने गए थे लेकिन हम लोगों को क्या मालूम था कि बाढ़ के कारण इतना पानी भरा होगा जो हमारे बच्चों के लिए मौत का करण बन जाएगा। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि जिस तरह से बाढ़ का सामने हम लोगों को करना पड़ रहा है अगर प्रशासन समय रहते ही बाढ़ से बचाव के लिए उपाए करता तो आज ऐसी घटना नहीं होती।

Tags:    

Similar News