बिहार, असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई

असम में मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंच गया जबकि बिहार में यह आंकड़ा 102 रहा। शनिवार से दोनों राज्यों में पांच और लोगों के मरने की सूचना मिली। बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 72.78 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि असम के 33 जिलों में से 18 में रहने वाले 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं।

Update: 2019-07-22 02:59 GMT
बिहार, असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई

पटना/गुवाहाटी: बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति अब भी भयावह बनी हुई है। दोनों पूर्वी राज्यों में बाढ़ से करीब 1.11 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 166 हो गयी।

यह भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में आरती करती महंत दिव्यागिरी

असम में मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंच गया जबकि बिहार में यह आंकड़ा 102 रहा। शनिवार से दोनों राज्यों में पांच और लोगों के मरने की सूचना मिली। बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 72.78 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि असम के 33 जिलों में से 18 में रहने वाले 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: 23 जुलाई से समाजवादी पार्टी चलाएगी सोनभद्र कूच करो अभियान

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले से लोगों के मरने की सूचना मिली है और इसके साथ ही जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 23 पहुंच गया है। सीतामढ़ी 27 लोगों की मौतों के साथ अब भी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार असम में मोरीगांव से दो लोगों और धेमाजी, ग्वालपाड़ा और कामरूप से एक-एक व्यक्ति के मरने की सूचना है।

Tags:    

Similar News