नहीं रहे कन्नड़ अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश, 66 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कन्नड़ अभिनेता का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 66 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को शनिवार रात नौ बजे सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Update: 2018-11-25 03:50 GMT
नहीं रहे कन्नड़ अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश, 66 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कन्नड़ अभिनेता अंबरीश का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 66 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को शनिवार रात नौ बजे सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मगर यहां कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: 25 नवंबर: स्वास्थ्य की दृष्टि कैसा रहेगा दिन, बताएगा रविवार राशिफल

बता दें, अंबरीश मनमोहन सिंह सरकार में लोकसभा के तीन बार सदस्य रह चुके थे। वह कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं था। वह अपने पीछे पत्नी अभिनेत्री सुमनलता और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने तकरीबन 200 फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें: पप्पू भरतौल हादसे में बाल बाल बचे, विधायक का आरोप मारने की थी साजिश

विद्रोही अभिनेता और एंग्री मैन के नाम से मशहूर अंबरीश कन्नड़ सिने जगत के फेमस एक्टर थे। वहीं, उनके निधन पर तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उनके निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत ने भी दुख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें: कानून का डर नहीं: पहले लड़की को भगाया फिर उसके घर जाकर जलाया

Tags:    

Similar News