मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस आया भारत के साथ, कई देशों से चल रही बातचीत : सूत्र

पुलवामा हमले के बाद भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता हाथ लगी है। मित्र देश फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को पूर्ण प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव देगा।

Update: 2019-02-19 14:41 GMT
मसूद अजहर

नई दिल्ली : पुलवामा हमले के बाद भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता हाथ लगी है। मित्र देश फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को पूर्ण प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव देगा।

आपको बता दें, 2017 में अमेरिका ने यूके के समर्थन से यूएन के सेक्शन कमिटी 1267 के तहत इस आतंकी ग्रुप को प्रतिबंधित करने की मांग की थी। लेकिन पाकिस्तान के साथ दोस्ती निभाते हुए प्रस्ताव को चीन ने रोक दिया था।

ये भी देखें : पुलवामा हमला! महबूबा बनी पाक पीएम की वकील, एक चांस मांग रही इमरान के लिए

सूत्रों के मुताबिक फ्रांस एक-दो दिन में ही संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव देगा, जिसमें मसूद अजहर को आतंकी लिस्ट में शामिल करने की मांग की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के प्रयासों से ये संभव हुआ है।

अब तक क्या किया भारत ने

हमले के एक दिन बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने दिल्ली में तकरीबन 2 दर्जन राजदूतों से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

भारत ने पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा भी वापस ले लिया।

ये भी देखें : केंद्र सरकार गुलाम कश्मीर में शहीदों का एक मंदिर बनवाए, मैं दूंगा सवा सौ करोड़

सूत्रों के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार किसी भी सैन्य कार्यवाही से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटा रही है। फ़्रांस के आगे आने के बाद कई देश भारत के साथ खड़े हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, नार्वे, सऊदी अरब, ईरान के साथ अर्जेंटीना और इजरायल के साथ रणनीतिक बातचीत अंतिम दौर में है। जल्द ही वे भी भारत के समर्थन में सार्वजनिक बयान जारी कर सकते हैं। इसके साथ ही कई अन्य देश भी भारत के साथ इस इन परस्थितियों में कंधे से कंधा जोड़ कर खड़े हैं

Tags:    

Similar News