Delhi की तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार, चाकू से कैदी पर ताबड़तोड़ हमले...DDU अस्पताल में भर्ती

Gangwar In Tihar Jail: दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी जंग हुआ। एक कैदी ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। दोनों गट के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं हैं।

Update: 2023-05-29 16:57 GMT
तिहाड़ जेल (Social Media)

Gangwar In Tihar Jail: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तिहाड़ जेल (Tihar Jail) इन दिनों 'खूनी खेल' की वजह से सुर्ख़ियों में है। तिहाड़ में सोमवार (29 मई) को एक बार फिर दो कैदियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक कैदी ने दूसरे पर चाकू और खपरैल से ताबड़तोड़ वार किया। दोनों गट के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को डीडीयू अस्पताल (Deen Dayal Upadhyay Hospital) में भर्ती कराया गया है।

तिहाड़ में हुए इस खूनी जंग के बारे में जेल अधिकारी ने बताया कि, 'सेंट्रल जेल नंबर- 1 में दो गुटों के दो कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक कैदी जिसका नाम आलोक है, ने राहुल नामक दूसरे कैदी पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला किया। हाथापाई में दोनों समूहों के सदस्यों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी महीने तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

गौरतलब है कि, हाल के महीनों में तिहाड़ जेल में इस तरह के कई खूनी संघर्ष देखने को मिले हैं। इससे पहले, 2 मई 2023 को तिहाड़ जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Gangster Tillu Tajpuria) को अपराधी जितेंद्र गोगी गिरोह के गुर्गों ने सुए से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात के अलग-अलग वीडियो भी सामने आए थे। वीडियो में साफ दिख रहा था कि हत्यारों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ था, कि उन्होंने पुलिसवालों के सामने भी टिल्लू पर सूए से वार किए। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपी योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी और अता उर रहमान को गिरफ्तार किया था।

80 अफसरों के हुए ट्रांसफर

आपको बता दें, तिहाड़ में हाल में हुई घटनाओं के बाद 26 मई को प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। 80 अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन 80 अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं उनमें 5 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 9 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, 8 हेड वॉर्डन तथा 58 वॉर्डन हैं। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें से कुछ को मंडोली जेल (Mandoli Jail) भेजा गया है। वहीं, कुछ अफसर मंडोली से तिहाड़ भेजे गए हैं। ज्ञात हो कि, दिल्ली हाई कोर्ट ने टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस की सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था तथा तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

Tags:    

Similar News