अभी-अभी प्लेन हादसा: टेक ऑफ से पहले लगी आग, यात्रियों का ऐसा है हाल

मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सैकड़ों लोगों की जान बाल बाल बची है। दरअसल, GOAir की एक फ्लाइट में अचानक आग लग गयी।

Update: 2020-02-18 07:08 GMT

अहमदाबाद: मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सैकड़ों लोगों की जान बाल बाल बची है। दरअसल, GOAir की एक फ्लाइट में अचानक आग लग गयी। यह हादसा तक हुआ जब विमान के दायें इंजन से कोई अनजान वस्तु टकरा गयी। विमान उस समय टेक ऑफ के लिए तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद समय रहते आग पर काबू पाया गया और सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं।

GoAir के विमान में लगी आग:

मामला GoAir की फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रही GoAir की फ्लाइट में आग लग गयी। आग फ्लाइट के दायें इंजन में लगी। बताया जा रहा है कि कोई अनजान चीज विमान के इंजन से टकरा गयी थी, जिसके कारण आग लग गयी।

ये भी पढ़ें: नक्सलियों ने जमकर मचाया तांडव, 7 गाड़ियों को फूंका, मचा हड़कंप

अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए भरने वाला था उड़ान:

आग को देख विमान कर्मियों और एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियो में हड़कंप मच गया। बता दें कि पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब विमान टेक ऑफ के लिए तैयारी कर रहा था। मौके पर आनन फानन में आग को बुझाने में कर्मचारी जुट गये। किसी तरफ आग पर काबू पाया गया। वहीं इस घटना के जानकारी दी गयी कि सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं। बताया गया कि संदिग्ध वस्तु के टकराने से लगी आग को बुझा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट ने दी 5 लाख 12 हजार करोड़ के बजट को मंजूरी, जानें क्या है ख़ास

पैसेंजर और क्रू मेंबर्स को तत्काल उतारा:

GoAir की ओर से भी घटना को लेकर बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, 'अहमदाबाद से बेंगलुरु की GoAir फ्लाइट G8 802 से पैसेंजर और क्रू मेंबर्स सफलतापूर्वक उतर गए हैं। यात्रियों से लिए एक अलग फ्लाइट का इंतजाम किया गया है। अब इन यात्रियों की फ्लाइट अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए 13.30 बजे (दिन के 1.30 बजे) उड़ान भरेगी क्योंकि बेंगलुरु रन वे 15 बजे (दिन के 3 बजे) तक बंद है। सभी यात्रियों की सहायता की जा रही है और उन्हें रिफ्रेशमेंट्स भी दिये गए हैं।'

ये भी पढ़ें: नहीं बन सकता राम मंदिर! अब आई ये नई मुसीबत, कैसे होगा भव्य मंदिर निर्माण

Tags:    

Similar News