Republic Day 2021: 72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल, जानिए खासियत

आज पूरा भारत 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस उपलक्ष्य पर 26 जनवरी को पूरा भारत राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाता है। वहीं बीते कुछ सालों की तरह इस बार भी गूगल ने एक खास डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी है।

Update: 2021-01-26 03:38 GMT
Republic Day 2021: 72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल, जानिए खासियत

नई दिल्लीः आज पूरा भारत 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस उपलक्ष्य पर 26 जनवरी को पूरा भारत राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाता है। वहीं बीते कुछ सालों की तरह इस बार भी गूगल ने एक खास डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी है।

भारत की संस्‍कृति और विरासत की झलक

गूगल के इस डूडल में देशभर में पाए जाने वाले तरह-तरह के कल्चर की एक झलक मिल रही है। इसमें पूरे भारत की संस्‍कृति और विरासत की छाप दिखाई दे रही है। साथ ही इसमें विकास की ओर अग्रसर भारत दिखाई दे रहा है। खास बात ये है कि गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते ही नया गूगल पेज खुल रहा है। यह पेज पूरी तरह से भारत के गणतंत्र दिवस पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस: जानिए भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में, बड़ा रोचक है इनका इतिहास

इस बार थोड़ा अलग होगा आयोजन

गूगल के इस डूडल में फोटो, खबरें, जानकारी समेत अन्‍य सामग्री हैं, जिसे लोग आसानी से पढ़ और देख सकते हैं। मालूम हो कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में इंडिया गेट पर भव्य परेड का आयोजन होता है। वहीं कोरोना काल में होने जा रहा गणतंत्र दिवस इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए कम लोगों को ही परेड देखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट

Tags:    

Similar News